शनि ढैय्या का प्रभाव भी शनि साढ़े साती की तरह ही पड़ता है। अंतर बस इतना है कि शनि साढ़े साती की अवधि साढ़े सात वर्ष की होती है तो वहीं शनि ढैय्या ढाई वर्ष के लिए आती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार दो राशि वालों को 2025 में शनि ढैय्या से मुक्ति मिलने जा रही है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
कर्क राशि वाले 29 मार्च 2025 में शनि ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे। जिस वजह से इन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे।
वृश्चिक राशि के लोगों को भी नए साल में शनि ढैय्या से मुक्ति मिलने जा रही है। ऐसे में जो भी आपके काम कुछ सालों से अटके हुए थे वो शनि ढैय्या के हटते ही पूरे होने लगेंगे। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता हासिल होगी।
जहां एक तरफ कर्क और वृश्चिक राशि वाले शनि ढैय्या से मुक्ति पा लेंगे तो वहीं दूसरी तरफ सिंह और धनु राशि के लोगों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।