Feng Shui Vastu: फेंगशुई… नाम से ही विदित होता है कि वास्तु शास्त्र की ये विधा भारत की नहीं है। सही समझे आप। फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है। जिसमें फेंग का अर्थ है वायु और शुई का अर्थ होता है जल। चीन का ये वास्तु शास्त्र जल और वायु पर आधारित है। इस वास्तु शास्त्र के उपाय ये आप घर बनवाते वक्त यदि ध्यान रखेंगे तो समृद्धि को कोई रोक नहीं सकेगा। आइये आपको बताते हैं फेंगशुई वास्तु के दस आसान से उपाय−
फेंगशुई के उपाय
- किसी भी आवासीय मकान के पास मंदिर नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर मंदिर पहले से बना हो तो मकान नहीं बनाना चाहिए। अगर मंदिर और मकान दोनों हो तो मंदिर की गुमटी की छाया मकान के ऊपर नहीं पड़नी चाहिए। मंदिर पर प्रायः शुभ सूचक झंडा लगाया जाता है। उस झंडे की छाया जितनी दूर तक पड़े वहां तक मकान नहीं बनाया जाना चाहिए।
- मकान के जितने भी दरवाजे हों उनमें से कोई भी दरवाजा अंदर की तरफ नहीं खुलना चाहिए। अंदर की ओर खुलने वाले दरवाजे अशुभ होते हैं।
- आपको अपने घर में घुसते ही शांति, सुकून की भावना मन में आती है तो आपके घर में फेंगशुई शुभ है। यदि आपको अपने घर जाने का मन ही ना करे या एक अनाकर्षण जैसी स्थिति लगे, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपके घर की फेंगशुई ठीक नहीं है।
- भगवान की प्रतिमा के सामने या मुख्य द्वार के सामने यदि कोई खंभा हो तो उसको तुड़वाने की बजाय उस पर दर्पण लगा दीजिए।
- अगर रसोई घर और शाैचालय आमने सामने हों या मुख्य द्वार के सामने रसोई घर द्वार के एक सीध में हो तो इस दोष से छुटकारा पाने के लिए द्वारों पर क्रिस्टल बॉल लटका सकते हैं।
- अपने घर के बीच में सीढ़ियों का निर्माण करना गृह स्वामी को हृदय रोग को आमंत्रण देने जैसा समझा जाता है। सीढ़ियां हमेशा किनारे से बनवाएं।
- खाने का कमरा अलग होना चाहिए नहीं तो किसी कमरे का भाग होने पर उसमें स्पष्ट पृथकता रहनी चाहिए।
- शयनकक्ष में ऊर्जा को उत्तेजित करने के लिए एक हरा पौधा रखना चाहिए, किंतु ज्यादा पौधे भी न रखें।
- घर का अगला व पिछला द्वार एक सीध में नहीं होना चाहिए, क्योंकि सारी “ची” यानी सकारात्मकता प्रवेश के साथ ही बाहर निकल जाएगी। अपने फर्नीचर की सेटिंग कमरों में घुमावदार करें जिससे “ची” सारे घर में प्रवाहित हो जाए। खिड़कियों के दरवाजे बाहर की ओर खुलने चाहिए, इससे “ची” का प्रवाह अधिक होता है और उस भवन में निवास करने वाले व्यक्तियों को धन के संबंध में कभी कठिनाई नहीं होती है।
फेंगशुई के उपाय घर का वास्तु दोष दूर करने का बहुत ही सहज और सरल माध्यम है। घर में समृद्धि और सुख बना रहे इसके लिए फेंगशुई से संबंधित कई उत्पाद जैसे क्रिस्टल बॉल, विंड चैन आदि आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। इन उपायों को अपनाकर अपने समय को प्रतिकूल से अनुकूल बना सकते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
