February Rashifal 2025 In Hindi: मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना हेल्थ की दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। वहीं वृषभ राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए ये महीना शानदार रहेगा। नौकरी में आपकी बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए आप लगातार प्रयासरत रहेंगे। मिथुन राशि वाले जॉब के प्रति लापरवाही न बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये महीना कैसा रहेगा।
मेष राशिफल, फरवरी 2025
15 फरवरी के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। 06 फरवरी से 11 फरवरी तक हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 12 से 24 फरवरी तक जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं दान करें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशिफल, फरवरी 2025
इस माह जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 14 फरवरी के बाद जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। अन्न का दान करें। हरा रंग शुभ है।
मिथुन राशिफल, फरवरी 2025
इस माह 05 से 13 फरवरी के मध्य का समय बहुत ही बेहतर है। 12 फरवरी तक जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। 14 के बाद सूर्य का कुम्भ में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को बुधवार को पालक खिलाएं।
कर्क राशिफल, फरवरी 2025
यह माह राजनीति से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है। 05 से 12 के फरवरी के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में बुध व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। चावल का दान करते रहें।
सिंह राशिफल, फरवरी 2025
जॉब में सफलता व प्रोमोशन का समय है। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में 05 से 12 फरवरी तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। 14 फरवरी तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें।
कन्या राशिफल, फरवरी 2025
इस माह आप व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। विष्णु जी की उपासना करते रहें। 14 फरवरी के बाद धन आगमन के संकेत हैं।
तुला राशिफल, फरवरी 2025
यह माह जॉब के लिए सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय मे रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। फरवरी के प्रथम सप्ताह में धार्मिक कार्य होंगे। नीला रंग शुभ है। 14 फरवरी से 18 फरवरी के मध्य किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।
वृश्चिक राशिफल, फरवरी 2025
गृह निर्माण सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। 15 फरवरी के बाद जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। नारंगी रंग शुभ है। 06 से 11 फरवरी तक स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।
धनु राशिफल, फरवरी 2025
इस माह व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। गुरूवार को अन्न दान करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।
मकर राशिफल, फरवरी 2025
व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। शनि व गुरु जॉब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे। 02से 08 फरवरी तक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहें। हरा रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।
कुंभ राशिफल, फरवरी 2025
इस माह 14 से 19 फरवरी के मध्य आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह घर या जमीन क्रय करने की बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को शनि के बीज मंत्र का जप करें व तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
मीन राशिफल, फरवरी 2025
यह माह आपके लिए आर्थिक उपलब्धियों का है। चन्द्रमा व शनि माह के प्रथम सप्ताह में राजनीति की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। 15 फरवरी के बाद जॉब में प्रमोशन की स्थिति बन सकती है।
