Falgun Month 2025 Start Date And End Date In Hindi (फाल्गुन महीना कब से कब तक रहेगा): फाल्गुन हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। जो अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार फरवरी और मार्च में पड़ता है। वैसे तो इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि इस महीने का सबसे बड़ा पर्व होता है। जो इस साल 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस महीने में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल फाल्गुन महीना कब से कब तक रहेगा और इस महीने में कौन-कौन से त्योहार पड़ेंगे।
Falgun Month 2025 Start Date And End Date In Hindi
फाल्गुन महीना कब से कब तक रहेगा 2025 (Falgun Month 2025 Start Date And End Date)
फाल्गुन महीना 13 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 14 मार्च को होगा। वहीं 15 मार्च से चैत्र महीना शुरू हो जाएगा।
फाल्गुन महीने के व्रत-त्योहार 2025 (Falgun Month 2025 Festivals In Hindi)
| त्योहार | तारीख |
| द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी | 16 फरवरी 2025, रविवार |
| विजया एकादशी | 24 फरवरी 2025, सोमवार |
| प्रदोष व्रत | 25 मार्च 2025, मंगलवार |
| महा शिवरात्रि | 26 फरवरी 2025, बुधवार |
| फाल्गुन अमावस्या | 27 फरवरी 2025, गुरुवार |
| फुलैरा दूज | 1 मार्च 2025, शनिवार |
| आमलकी एकादशी | 10 मार्च 2025, सोमवार |
| प्रदोष व्रत | 11 फरवरी 2025, मंगलवार |
| होलिका दहन | 13 मार्च 2025, गुरुवार |
| होली | 14 मार्च 2025, शुक्रवार |
फाल्गुन मास में क्या करें (Falgun Month Mein Kya Kare)
- फाल्गुन मास के दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना जरूर करनी चाहिए। प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।
- इस महीने में भगवान कृष्ण को नए वस्त्र जरूर अर्पित करना चाहिए।
- अन्न का दान अवश्य करना चाहिए।
- सात्विक भोजन करना चाहिए।
फाल्गुन माह में क्या न करें (Falgun Maas Me Kya Na Kare)
फाल्गुन महीने में मांस, मदिरा और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इस महीने में बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान न करें। किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें।
घर और मंदिर को बिल्कुल भी गंदा न करें।
