Aaj Ka Panchang 13 February 2025 In Hindi: आज से फाल्गुन महीना शुरू हो गया है। इस दिन धार्मिक पुस्तकों व चने की दाल का दान करें। विष्णु जी की मन से उपासना करें। श्री सूक्त के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। विष्णु जी के 108 नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर श्री रामचरित मानस का पाठ करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जानिए आज का पूरा पंचांग।
आज का पंचांग 13 फरवरी 2025 (Aaj Ka Panchang 13 February 2025)
संवत---पिङ्गला
विक्रम संवत 2081
माह-फाल्गुन,कृष्ण पक्ष,प्रतिपदा
पर्व-परम पुण्यदायी फाल्गुन प्रतिपदा
दिवस -गुरुवार
सूर्योदय-07:03am
सूर्यास्त-6:08pm
नक्षत्र-मघा 09;09 pm तक फिर पूर्वाभाद्रपद
चन्द्र राशि - सिंह,स्वामी -सूर्य
सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि
करण- बालव 07:47 am तक फिर कौलव
योग-शोभन 07:33pm तक फिर अतिगण्ड
आज का शुभ मुहूर्त (13 February 2025 Shubh Muhurat)
अभिजीत-12:12pm से 12:58 pm तक
विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:26pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:25pm से 07:20pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:05am तक
अमृत काल-06:07am से 07:42am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:22 तक रात
संध्या पूजन-06:22 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल-साउथ दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 01:30 से 03 बजे तक
