अध्यात्म

Falgun Mahine Ka Mahatva In Hindi: फाल्गुन महीने में किसकी पूजा की जाती है, जानिए क्या है इस माह का महत्व

Falgun Mahine Ka Mahatva In Hindi: फाल्गुन मास आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है। हिंदू पंचांग अनुसार ये वर्ष का अंतिम महीना होता है। जो विशेष रूप से शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन आदि कार्यों के लिए शुभ होता है। जानिए सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का क्या महत्व है।

Image

Falgun Mahine Ka Mahatva In Hindi

Falgun Mahine Ka Mahatva In Hindi (फाल्गुन महीने का महत्व): सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान होली, महाशिवरात्रि जैसे कई प्रमुख त्योहार आते हैं। हिंदू कैलेंडर का ये अंतिम माह अपने साथ प्रकृति में सुंदरता लेकर आता है। इतना ही नहीं इस माह को ऊर्जा और यौवन का महीना भी कहा जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दौरान वातावरण खुशनुमा हो जाता है। तो वहीं सर्दी खत्म होने लगती है। इस माह में भगवान शिव, विष्णु जी और श्री कृष्ण की पूजा बेहद फलदायी साबित होती है। इस साल फाल्गुन महीना 13 फरवरी से 14 मार्च तक रहेगा। जानिए इसका महत्व।

फाल्गुन मास का महत्व (Falgun Maas Ka Mahatva In Hindi)

धार्मिक रूप से फाल्गुन मास का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि इस दौरान कई बड़े पर्वों आते हैं। इस मास का नाम फाल्गुनी नक्षत्र पर पड़ता है। इस मास में भगवान शिव, विष्णु जी और श्रीकृष्ण की पूजा करना फलदायी होता है। इस महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सनातन धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार महाशिवरात्रि मनाया जाता है। वहीं, इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु को समर्पित आमलकी एकादशी का त्योहार मनाया जाता है। इस महीने में दान-पुण्य के कार्य करने का भी विशेष महत्व होता है।

फाल्गुन में श्री कृष्ण भगवान की पूजा का महत्व (Falgun Maas Mein Shri Krishna Ki Puja)

फाल्गुन महीने में भगवान श्रीकृष्ण के तीन स्वरूप की पूजा का विधान है: बाल रूप, युवा रूप और गुरु कृष्ण के रूप में। ऐसा कहा जाता है कि फाल्गुन के महीने में जो जातक भगवान कृष्ण की सच्चे मन से पूजा करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। जो दंपति संतान सुख प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए इस महीने में बाल गोपाल की पूजा बेहद फलदायी साबित होती है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस महीने में कृष्ण जी के युवा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। वहीं गुरु के रूप में श्रीकृष्ण की पूजा करने से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

फाल्गुन माह में दान का महत्व (Falgun Me Daan Ka Mahatva)

फाल्गुन में कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इस महीने में वस्त्र, सरसों का तेल, शुद्ध घी, अनाज, मौसमी फल आदि का दान बेहद कल्याणकारी माना जाता है। कहते हैं इस चीजों का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article