Ekadashi July 2025 Date and Time in Hindi (जुलाई में एकादशी कब है 2025): एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है जो हर मास में दो बार आता है। जुलाई मास में एक महत्वपूर्ण एकादशी आएगी। इसे आषाढ़ी एकादशी कहते हैं। यही एकादशी देवशयनी एकादशी भी होती है जो 6 जुलाई को पड़ेगी। वहीं 20 जुलाई को कामिका एकादशी का व्रत रहेगा। यह एकादशी जुलाई मास के कृष्ण पक्ष में आएगी।
Ekadashi July 2025 Date and Time in Hindi
जुलाई 2025 में एकादशी व्रत डेट्स
1. जुलाई में आषाढ़ी एकादशी कब है
- जुलाई मास के शुक्ल पक्ष में आषाढ़ी एकादशी यानी देवशयनी एकादशी का व्रत आएगा। इसकी तिथि 6 जुलाई 2025, दिन रविवार रहेगा।
- आषाढ़ी एकादशी 2025 तिथि प्रारंभ: 6 जुलाई 2025 को रात 01:02 बजे
- आषाढ़ी एकादशी 2025 एकादशी तिथि समाप्त: 6 जुलाई 2025 को रात 11:25 बजे
- आषाढ़ी एकादशी 2025 पारण (व्रत खोलने का समय): 7 जुलाई 2025 को सुबह 05:37 बजे से 08:19 बजे तक
2. जुलाई में कामिका एकादशी कब है
- जुलाई में कामिका एकादशी तिथि: 20 जुलाई 2025, दिन रविवार
- कामिका एकादशी 2025 तिथि प्रारंभ: 19 जुलाई 2025 को रात 10:38 बजे
- कामिका एकादशी 2025 तिथि समाप्त: 20 जुलाई 2025 को रात 08:33 बजे
- कामिका एकादशी 2025 पारण का समय: 21 जुलाई 2025 को सुबह 05:37 से 08:18 बजे तक
एकादशी व्रत कैसे रखा जाता है
एकादाशी व्रत की तैयारी एक दिन पहले सात्विक आचार और भोजन से करें। एकादशी के दिन साफ तन और मन से व्रत का संकल्प लें। फलाहार का सेवन करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा को पीले वस्त्र पहनाएं। तुलसी के पत्ते, फूल, चंदन, धूप, दीप से पूजा करें। विष्णु मंत्र का जाप करके एकादशी व्रत कथा को पढ़ें। अगली सुबह दान करके व्रत का पारण करें।
