LIVEसऊदी अरब में 6 जून को मनाई जाएगी ईद उल अजहा, जानिए भारत में किस दिन मनाया जाएगा ये त्योहार
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर्व इस्लामी महीने धुल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। जब इस महीने का चांद दिखाई देता है, तो उसी के अनुसार बकरीद की तारीख तय की जाती है।

सऊदी अरब में 6 जून को मनाई जाएगी ईद उल अजहा, जानिए भारत में किस दिन मनाया जाएगा ये त्योहार
बकरीद इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जिसका हर मुसलमान बेसब्री से इंतजार करता है। यह त्योहार त्याग, समर्पण और अल्लाह की आज्ञा के पालन की प्रेरणादायक कथा पर आधारित है। जो बताता है कि अल्लाह के लिए कोई भी त्याग छोटा नहीं होता और जो सच्चे दिल से उनकी राह में चलता है, वह हर परीक्षा में सफल होता है। बता दें इस त्योहार को मनाने की तारीख चांद के दिखने पर निर्भर करती है। जब धुल-हिज्जा महीने का चांद दिखता है, तो उससे 10वें दिन बकरीद मनाई जाती है। यही कारण है कि इसकी तारीख हर साल अलग होती है। जानिए इस साल ईद उल अजहा का चांद कब दिखाई देगा।
बकरीद क्यों मनाई जाती है?
2025 में बकरीद का चांद कब दिखेगा (Bakrid Chand 2025)
सऊदी में 27 मई 2025 को धुल-हिज्जा महीने का चांद दिखाई दे गया है ऐसे में यहां ये पाक महीना 28 मई से शुरू हो गया है। अब ऐसे में सऊदी में ईद का त्योहार 6 जून को मनाया जाएगा। वहीं भारत में इसके अगले दिन यानी 7 जून को ये त्योहार मनाया जाएगा।
Eid-ul-Adha 2025 moon sighting LIVE: सऊदी अरब में 6 जून को ईद उल अजहा
यूएई में 28 मई, 2025 से धुल हिज्जा 1446 एएच की शुरुआत हो गई है। ईद-उल-अज़हा दुबई, अबू धाबी और अमीरात के अन्य शहरों में शुक्रवार, 06 जून, 2025 को मनाया जाएगा।
Eid al-Adha 2025 LIVE: जुल हिज्जा का चांद कहां कब देखा जाएगा?
भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, हांगकांग, ब्रुनेई सल्तनत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के मुसलमान 28 मई को अर्धचंद्राकार जुल-हिज्जा का चांद देख सकते हैं।
Eid al-Adha 2025 LIVE: सऊदी अरब से जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद
सऊदी अरब में ईद अल-अज़हा की छुट्टी की शुरुआत के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
Eid-ul-Adha 2025 moon sighting LIVE: ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय इमाम परिषद (ANIC) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए घोषणा की है कि सऊदी अरब में चाँद दिखने की पुष्टि होने तक, 1446 AH की धुल् हिज्जा की शुरुआत के बारे में एक आधिकारिक बयान जल्द ही जारी किया जाएगा।
Zil Hajj Ka Chand 2025: जुल हिज्जा का चांद कब दिखेगा
जुल हिज्जा का चांद सऊदी अरब में आज रात देखे जाने की उम्मीद है। बता दें जुल हिज्जा इस्लामी कैलेंडर का बारहवां और अंतिम महीना है। यह इस्लामी वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता है।
बकरीद का चांद कब नजर आएगा?
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अन्य एशियाई देशों में बकरीद का चांद देखने की तारीख 28 मई 2025, दिन बुद्धवार है।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: बकरीद के पकवान
बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर खास तरह के पकवान और व्यंजन बनाए जाते हैं, जो त्योहार की खुशी और कुर्बानी की परंपरा से जुड़े होते हैं। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित मुस्लिम समाज में यह दिन स्वादिष्ट मांसाहारी व्यंजनों और मिठाइयों के लिए भी प्रसिद्ध होता है।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: बकरीद की परंपराएं
-कुर्बानी देना
-नमाज अदा करना
-गरीबों में मांस बांटना
-त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: बकरीद कैसे मनाते हैं?
इस दिन मुसलमान विशेष नमाज अदा करते हैं। फिर पैगंबर इब्राहीम की कुर्बानी की याद में बकरे की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है – एक गरीबों को, एक रिश्तेदारों को और एक स्वयं के लिए रखा जाता है। यह दिन समाज में भाईचारे, सेवा और दान की भावना को बढ़ाता है।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: साल में कितनी ईद होती है?
साल में दो ईद होती है। पहली ईद रमज़ान (रमदान) महीने के बाद, शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है इसे मीठी ईद भी कहते हैं। वहीं दूसरी ईद ईद-उल-अजहा जो इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने धुल-हिज्जा की 10 तारीख को मनाई जाती है। ये बकरीद के नाम से लोकप्रिय है।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: बकरीद क्यों मनाते हैं
बकरीद पर्व की शुरुआत उस ऐतिहासिक घटना से जुड़ी है जब अल्लाह ने पैग़ंबर इब्राहीम की भक्ति की परीक्षा लेने के लिए उनसे अपने प्रिय पुत्र इस्माईल की कुर्बानी देने को कहा। इब्राहीम ने पहले सपने को नजरअंदाज किया, लेकिन जब वही सपना लगातार तीन रातों तक आया, तब उन्होंने समझ लिया कि यह अल्लाह की सच्ची आज्ञा है। उन्होंने अपने बेटे इस्माईल को यह बात बताई। इस्माईल ने पूरी श्रद्धा और आज्ञा से खुद को अल्लाह के लिए कुर्बान करने के लिए तैयार कर लिया। जब इब्राहीम ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बेटे की कुर्बानी दी, तो अल्लाह ने उनकी आज्ञाकारिता से प्रसन्न होकर उनके बेटे को बचा लिया और उसकी जगह एक दुम्बा (भेड़ या मेंढा) भेज दिया, जिसकी कुर्बानी दी गई। इस प्रकार हजरत इब्राहीम की कुर्बानी को अल्लाह ने कबूल किया और इस्माईल को जीवनदान मिला। तब से यह घटना त्याग और आज्ञाकारिता की चरम मिसाल बन गई। इस घटना के प्रतीक के रूप में ही आज भी मुस्लिम समुदाय इस दिन पशु की कुर्बानी देता है।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: 2025 में बकरीद कब है
भारत में इस साल ईद का त्योहार 7 जून 2025 को मनाए जाने की पूरी उम्मीद है क्योंकि यहां धुल-हिज्जा महीने का चांद 28 मई 2025 को देखा जाएगा। लेकिन अगर चांद 28 को नहीं दिखता है तब ये त्योहार 8 जून 2025 को मनाया जाएगा।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: भारत में ईद की तारीख
भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में धुल-हिज्जा महीने का चांद 28 मई की शाम को देखने की संभावना है। यदि उस दिन चांद दिखाई देता है, तो ईद-उल-अजहा 7 जून को मनाई जाएगी।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: सऊदी में ईद कब है
सऊदी अरब में 27 मई को धुल-हिज्जा महीने का चांद देखने की अपील की है। यदि उस दिन चाँद दिखाई देता है, तो ईद-उल-अजहा 6 जून को मनाई जाएगी।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: बकरीद कब मनाई जाती है
बकरीद हर साल इस्लामी महीने धुल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। इस त्यौहार की तारीख इस्लामी पंचांग (हिजरी कैलेंडर) के अनुसार निर्धारित होती है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर (सामान्य कैलेंडर) की तरह स्थिर नहीं होता, इसलिए हर साल इसकी तारीख बदलती रहती है।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: चांद दिखने की दुआ
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: चांद देखने की दुआ
"अल्लाहुम्मा अहिल् लहू अलैना बिल अमनी वल ईमानी व सलामती वल इस्लामी व तौफीकी लिमा तुहिब्बु व तरज़ा रब्बी व रब्बुक अल्लाह" है, जिसका अर्थ है "हे अल्लाह! इस चाँद को हमारे लिए सुरक्षा, ईमान, शांति और इस्लाम के साथ उदय करा। हे चाँद! मेरा और तेरा रब अल्लाह है।"
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: बकरीद की कहानी किससे जुड़ी है?
बकरीद, जिसे इस्लामी भाषा में ईद-उल-अजहा कहा जाता है, इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार त्याग, समर्पण और अल्लाह की आज्ञा के पालन की प्रेरणादायक कथा पर आधारित है। बकरीद की कहानी मुख्य रूप से हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) और उनके बेटे हज़रत इस्माईल (अलैहिस्सलाम) से जुड़ी हुई है।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: बकरीद कैसे मनाई जाती है?
इस दिन मुसलमान विशेष नमाज अदा करते हैं। फिर पैगंबर इब्राहीम की कुर्बानी की याद में जानवर की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है – एक गरीबों को, एक रिश्तेदारों को और एक स्वयं के लिए। यह दिन समाज में भाईचारे, सेवा और दान की भावना को बढ़ाता है।
EID Ul Adha 2025 Chand kab Niklega LIVE: कैसे तय होती है बकरीद की तारीख
ईद-उल-अजहा (बकरीद) 2025 की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है, जो इस्लामी पंचांग के अनुसार धुल-हिज्जा महीने की शुरुआत को दर्शाता है। सऊदी अरब और भारत में चांद देखने की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं, जिससे ईद की तारीखों में भी अंतर आ सकता है।