अध्यात्म

27 November 2024 Panchang: पंचांग से जानिए एकादशी व्रत का पारण समय, राहुकाल समय और अन्य शुभ-अशुभ मुहूर्त

27 November 2024 Panchang: आज उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। पंचांग से जानिए एकादशी व्रत खोलने का सबसे सही समय क्या रहेगा।

Image

27 November 2024 Panchang

27 November 2024 Panchang: आज शुभ मार्गशीर्ष माह की द्वादशी तिथि है इस दिन उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप करें। भगवान विष्णु व श्री गणेश जी की उपासना अवश्य करें। भगवान गणेश जी के नाम का जप करें। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। गुड़ दान करें , बुधवार को सात अन्न के दान का बहुत महत्व होता है। यह उपवास फलाहारी होता है। बुध व शनि के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान की भक्ति प्राप्त होती है। भैरो उपासना अवश्य करे।

उत्पन्ना एकदाशी 2024 पारण समय (Utpanna Ekadashi 2024 Parana Time)

उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण 27 नवम्बर को दोपहर 01:12 से 03:18 के बीज में किया जाएगा। पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 10:26 का रहेगा।

27 नवंबर 2024 पंचांग (27 November 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,

पर्व -द्वादशी व्रत

तिथि-द्वादशी

दिवस -बुधवार

सूर्योदय-06:53am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र-- चित्रा

चन्द्र राशि -- कन्या

सूर्य राशि- वृश्चिक

करण- कौलव 05;26 pm तक फिर तैतिल

योग- आयुष्मान 03:15 pm तक फिर सौभाग्य

27 नवंबर 2024 शुभ मुहूर्त (27 November 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-नहीं है।

विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:23pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक

अमृत काल-06:03am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41 से 12:21तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:04pm तक

दिशा शूल--उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article