Dussehra Neelkanth Photo (नीलकंठ पक्षी की फोटो): ऐसा कहा जाता है कि अगर दशहरा के पावन पर्व पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। इस पक्षी के दर्शन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार इस पक्षी को माता लक्ष्मी का भी स्वरूप माना गया है। इसके दर्शन बड़े ही किस्मत वाले लोगों को होते हैं। इस पक्षी को लेकर ऐसा कहा गया है कि “ जो नीलकंठ के दर्शन पाए, घर बैठे गंगा नहाए”। चलिए जानते हैं दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन करने का क्या महत्व है।
Dussehra Neelkanth Photo
दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का महत्व (Dussehra Neelkanth Pakshi Darshan)
1. ऐसा कहा जाता है कि दशहरा पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से भाग्य चमक जाता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।
2. दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दिखने का महत्व भगवान राम की विजय से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता कि जब भगवान राम रावण का अंत करने जा रहे थे तो उन्होंने नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए थे, इसके बाद भगवान काम को रावण पर विजय प्राप्त हुई थी। इसलिए नीलकंठ पक्षी को विजय का संकेत भी माना गया है।
3. दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने पर इस मंत्र का जाप किया जाता है: कृत्वा नीराजनं राजा बालवृद्धयं यता बलम्, शोभनम खंजनं पश्येज्जलगोगोष्ठसंनिघौ। नीलग्रीव शुभग्रीव सर्वकामफलप्रद, पृथ्वियामवतीर्णोसि खञ्जरीट नमोस्तुते
4. धर्म शास्त्रों में नीलकंठ को सुख समृद्धि, शांति और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है और दशहरे के दिन इस पक्षी के दर्शन होने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
5. ऐसा कहा जाता है कि लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम पर जब ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था। तब श्री राम ने भगवान शिव की पूजा की थी। तब भगवान शिव ने धरती पर नीलकंठ पक्षी के रूप में आकर दर्शन दिए थे।
