Dev Diwali 2024 Date: देव दीपावली का पर्व काशी बनारस में बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा घाट पर लाखों की संख्या में दीपक जलाएं जाते हैं और दीपों की माला बनाई जाती है। देव दीपावली दीवाली के बाद मनाया जाता है। ये दीपावली हर साल बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन बनारस की घाटें दीपों की माला बनाकर सजा दी जाती हैं। इस पर्व को देखने और मनाने के लिए लोग दूर-दूर से वाराणसी आते हैं। देव दीपावली के दिन गंगा घाट के रौनके देखते ही बनती हैं। लेजर शो, आतिशबाजी सहित बहुत सारी तैयारियां की जाती है। देव दीपावली बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल देव दीपावली कब मनाई जाएगी और इसकी खासियत के बारे में।
Dev Diwali 2024 Date (देव दीपावली 2024 डेट)
देव दीपावली का पर्व हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत नवम्बर 15, 2024 को 06:19 ए एम बजे होगी। वहीं इसका समापन नवम्बर 16, 2024 को 02:58 ए एम बजे होगा। ऐसे में देव दीपावली इस बार 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।
Dev Diwali 2024 Shubh Muhurat (देव दीपावली शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल देव दीपावली 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोषकाल देव दीपावली मनाई जाती है। ऐसे में इसका मुहूर्त 05:10 पी एम से 07:47 पी एम तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में घाटों पर दिए जलाए जाएंगे।
इस साल देव दीपावली में क्या होगा खास
साल 2024 में देव दीपावली बहुत ही खास रहने वाली है। इस साल 12 लाख से अधिक दिए जलाएं। जिनमें से ढाई से तीन लाख दिये गाय के गोबर के द्वारा बनाए जाएंगे। इसके साथ ही इस बार घाटों पर फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट भी लगाए जाएंगे। इस बार लेजर शो के माध्यम गंगा घाट के पास गंगा अवतरण व शिव जी महिमा की कहानी की प्रस्तुति की जाएगी। इस साल ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा जो प्रदूषण फ्री होगा।
