अध्यात्म

Dussehra Neelkanth Photo: दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी दिखने का क्या महत्व है, जानिए 5 मुख्य बातें

Dussehra Neelkanth Photo (नीलकंठ पक्षी की फोटो): नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का प्रतिनिधि माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव नीलकंठ पक्षी के रूप में धरती पर विचरण करते हैं। इसलिए इस पक्षी के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से दशहरा के दिन ये पक्षी देखने का खास महत्व होता है।

Image

Dussehra Neelkanth Photo

Dussehra Neelkanth Photo (नीलकंठ पक्षी की फोटो): ऐसा कहा जाता है कि अगर दशहरा के पावन पर्व पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। इस पक्षी के दर्शन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार इस पक्षी को माता लक्ष्मी का भी स्वरूप माना गया है। इसके दर्शन बड़े ही किस्मत वाले लोगों को होते हैं। इस पक्षी को लेकर ऐसा कहा गया है कि “ जो नीलकंठ के दर्शन पाए, घर बैठे गंगा नहाए”। चलिए जानते हैं दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन करने का क्या महत्व है।

दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का महत्व (Dussehra Neelkanth Pakshi Darshan)

1. ऐसा कहा जाता है कि दशहरा पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से भाग्य चमक जाता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।

2. दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दिखने का महत्व भगवान राम की विजय से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता कि जब भगवान राम रावण का अंत करने जा रहे थे तो उन्होंने नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए थे, इसके बाद भगवान काम को रावण पर विजय प्राप्त हुई थी। इसलिए नीलकंठ पक्षी को विजय का संकेत भी माना गया है।

Neelkanth Photo

Neelkanth Photo

3. दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने पर इस मंत्र का जाप किया जाता है: कृत्वा नीराजनं राजा बालवृद्धयं यता बलम्, शोभनम खंजनं पश्येज्जलगोगोष्ठसंनिघौ। नीलग्रीव शुभग्रीव सर्वकामफलप्रद, पृथ्वियामवतीर्णोसि खञ्जरीट नमोस्तुते

4. धर्म शास्त्रों में नीलकंठ को सुख समृद्धि, शांति और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है और दशहरे के दिन इस पक्षी के दर्शन होने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

Neelkanth image

Neelkanth image

5. ऐसा कहा जाता है कि लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम पर जब ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था। तब श्री राम ने भगवान शिव की पूजा की थी। तब भगवान शिव ने धरती पर नीलकंठ पक्षी के रूप में आकर दर्शन दिए थे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article