Dussehra Images, Ravan Dahan Photos (दशहरा फोटो डाउनलोड): दशहरा पर्व को कहीं विजयादशमी तो कहीं आयुध पूजा के नाम से मनाया जाता है। ये हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो दिवाली से पहले आता है। इस दिन लोग मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करते हैं। फिर शुभ मुहूर्त में रावण के पुतले को जलाते हैं। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। इस दिन कई लोग अपराजिता पूजा भी करते हैं। चलिए दशहरा के पावन अवसर पर हम आपको दिखाते हैं रावण दहन की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
Dussehra Images 2024, Ravan Dahan Photo
Dussehra Images (दशहरा फोटो)
दशहरा का पर्व हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ये तिथि इस बार 12 अक्टूबर को पड़ी है।
दशहरा के दिन शाम के समय रावण के पुतले का दहन किया जाता है। रावण दहन की ये परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है।
धार्मिक मान्यताओं अनुसार दशहरा का दिन साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। यह साढ़े तीन मुहूर्तों में से एक है।
Ravan Dahan Images (रावण दहन फोटो)
दशहरे के दिन भगवान राम की पूजा की जाती है तो वहीं कई जगहों पर इस दिन देवी दुर्गा की पूजा का विधान भी बताया गया है।
कई जगह दशहरा के दिन आयुध पूजा की जाती है। यह त्योहार मुख्य रूप से क्षत्रियों (राजाओं और योद्धाओं) के लिए माना जाता था।
Ravan Dussehra Images (रावण दशहरा फोटो)
इस दिन कई जगह ब्राह्मण देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। तो वहीं वैश्य अपने बहीखाते की पूजा करते हैं।
कई स्थानों पर इस दिन रामलीला का समापन हो जाता है। दशहरा के दिन भगवती जगदंबा के 'अपराजिता स्तोत्र' का पाठ करना बहुत शुभ होता है।
