Dussehra 2022 Puja Vidhi, Muhurat, Aarti: रावण दहन मुहूर्त, पूजा विधि, कथा, मंत्र और आरती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 05:10 PM IST

Dussehra 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Aarti, Mantra in Hindi: दशहरा का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। जानें दशहरा पर्व से जुड़ी हर जानकारी यहां।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदू पंचांग के अनुसार ये पर्व हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है।
  • मान्यताओं अनुसार इसी तिथि पर भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था।
  • हर साल इस दिन रावण के साथ-साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी किया जाता है।

Dussehra 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra, Aarti: इस साल 5 अक्टूबर को यानी आज देश भर में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये पर्व हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है। मान्यताओं अनुसार इसी तिथि पर भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। जिस कारण इस तिथि पर हर साल रावण दहन किया जाता है। यहां आप जानेंगे कैसे मनाया जाता है दशहरा पर्व, क्या है इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Dussehra

Dussehra 2022 Puja Muhurat: जानें दशहरा पर्व की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और रावण दहन समय

दशहरा पर्व का महत्व: दशहरा पर्व विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं ये वही दिन है जिस दिन प्रभु श्री राम ने माता सीता को रावण के चंगुल से मुक्त कराया था और इस दिन लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में हर साल इस दिन रावण के साथ-साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन दुर्गा पूजा का समापन भी हो जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध भी किया था।

End of Feed