LIVEDussehra 2023 Puja Vidhi, Muhurat LIVE: रावण दहन का शुभ मुहूर्त कितने से कितने बजे तक रहेगा, जानें सटीक जानकारी

Dussehra 2023 Puja Vidhi, Muhurat LIVE: रावण दहन का शुभ मुहूर्त कितने से कितने बजे तक रहेगा, जानें सटीक जानकारी
Dussehra 2023 Puja Vidhi, Muhurat, Samagri, Mantra: नवरात्रि पर्व का समापन दशहरे यानि विजयादशमी के दिन होता है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जी का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग अनुसार दशहरा प्रत्येक वर्ष आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था। इसलिए हर साल इस तिथि पर रावण के साथ-साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाता है। इस साथ दशहरा की दशमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 की शाम 05 बजकर 44 मिनट से 24 अक्टूबर की दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
दशहरा 2023 तिथि व मुहूर्त । Dussehra 2023 Date And Time
दशहरा- 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार
विजय मुहूर्त- 01:58 PM से 02:43 PM
अपराह्न पूजा का समय- 01:13 PM से 03:28 PM
दशमी तिथि प्रारम्भ- 23 अक्टूबर 2023 को 05:44 PM बजे
दशमी तिथि समाप्त- 24 अक्टूबर 2023 को 03:14 PM बजे
श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ- 22 अक्टूबर 2023 को 06:44 PM बजे
श्रवण नक्षत्र समाप्त- 23 अक्टूबर 2023 को 05:14 PM बजे
दशहरा के दिन शस्त्र पूजा का शुभ समय (Dussehra Shastra Puja Muhurat)
दशहरा के दिन शस्त्र पूजा का शुभ समय 24 अक्टूबर की दोपहर 01:58 मिनट से दोपहर 02:43 मिनट तक है।
रावण दहन का शुभ मुहूर्त 2023 (Dussehra Ravan Dahan Time 2023)
24 अक्टूबर को रावण दहन सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक किया जा सकता है। दरअसल रावण दहन प्रदोष काल में करने का विधान है। पंचांग अनुसार दशहरा पर सूर्यास्त का समय 05 बजकर 43 मिनट है।
जानें दशहरा पूजन की विधि (Dussehra Pujan Vidhi)
दशहरे के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। फिर गेहूं या चूने से दशहरे की प्रतिमा बनाएं। इसके उपरांत गाय के गोबर से 9 गोले और 2 कटोरियां बना लें। एक कटोरी में सिक्के तो दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ और कुछ फल रखें। इसके बाद बनाई गई प्रतिमा को केले, जौ, गुड़ और मूली चढ़ाएं। अगर आप अपने शस्त्रों की पूजा कर रहें हैं, तो उन पर भी पूजा की सामग्री जरूर चढ़ाएं। इसके बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान करें और भोजन कराएं। रावण दहन के बाद अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
Ravan Dahan Muhurat: रावण दहन मुहूर्त
दशहरे पर रावण दहन के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त शाम 07.19 बजे से रात 08.54 बजे तक है।
Delhi Ravan Dahan: दिल्ली रामलीला मैदान रावण दहन
दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहे।
Patna Ravan Dahan: पटना रावण दहन
गांधी मैदान में हुआ रावण दहन नीतिश और लालू यादव रहे मौजूद।
Ravan Dahan Muhurat: रावण दहन मुहूर्त
रावण दहन हुआ शुरू 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा दहन का शुभ समय
Raghuvar Shri Ramchandra Ji (रघुवर श्री रामचन्द्र जी आरती )
आरती कीजै श्री रघुवर जी की,सत चित आनन्द शिव सुन्दर की॥दशरथ तनय कौशल्या नन्दन,सुर मुनि रक्षक दैत्य निकन्दन॥अनुगत भक्त भक्त उर चन्दन,मर्यादा पुरुषोत्तम वर की॥निर्गुण सगुण अनूप रूप निधि,सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि॥हरण शोक-भय दायक नव निधि,माया रहित दिव्य नर वर की॥जानकी पति सुर अधिपति जगपति,अखिल लोक पालक त्रिलोक गति॥विश्व वन्द्य अवन्ह अमित गति,एक मात्र गति सचराचर की॥शरणागत वत्सल व्रतधारी,भक्त कल्प तरुवर असुरारी॥नाम लेत जग पावनकारी,वानर सखा दीन दुख हर की॥
Dussehra celebrations in Dwarka LIVE: द्वारका के रामलीला ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी
Shri Ram Ji Ki Aarti: राम भगवान की आरती
Ravan Dahan Time 2023: रावण दहन मुहूर्त 2023
नई दिल्ली, Delhi Ravan Dahan Time 2023- सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक
मुंबई, Mumbai Ravan Dahan Time 2023- सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक
नोएडा, Noida Ravan Dahan Time 2023- सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक
बेंगलुरु, Bengaluru Ravan Dahan Time 2023- सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक
चेन्नई, Chennai Ravan Dahan Time 2023- सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक
अहमदाबाद, Ahmedabad Ravan Dahan Time 2023- सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक
हैदराबाद, Hyderabad Ravan Dahan Time 2023- सूर्यास्त से लेकर अगले ढाई घंटे तक
Ram Ji Ki Aarti (श्री राम जी की आरती)
आरती कीजै रामचन्द्र जी की।
हरि-हरि दुष्टदलन सीतापति जी की॥
पहली आरती पुष्पन की माला।
काली नाग नाथ लाये गोपाला॥
दूसरी आरती देवकी नन्दन।
भक्त उबारन कंस निकन्दन॥
तीसरी आरती त्रिभुवन मोहे।
रत्न सिंहासन सीता रामजी सोहे॥
चौथी आरती चहुं युग पूजा।
देव निरंजन स्वामी और न दूजा॥
पांचवीं आरती राम को भावे।
रामजी का यश नामदेव जी गावें॥
Raghuvar Shri Ramchandra Ji (रघुवर श्री रामचन्द्र जी आरती )
आरती कीजै श्री रघुवर जी की,
सत चित आनन्द शिव सुन्दर की॥
दशरथ तनय कौशल्या नन्दन,
सुर मुनि रक्षक दैत्य निकन्दन॥
अनुगत भक्त भक्त उर चन्दन,
मर्यादा पुरुषोत्तम वर की॥
निर्गुण सगुण अनूप रूप निधि,
सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि॥
हरण शोक-भय दायक नव निधि,
माया रहित दिव्य नर वर की॥
जानकी पति सुर अधिपति जगपति,
अखिल लोक पालक त्रिलोक गति॥
विश्व वन्द्य अवन्ह अमित गति,
एक मात्र गति सचराचर की॥
शरणागत वत्सल व्रतधारी,
भक्त कल्प तरुवर असुरारी॥
नाम लेत जग पावनकारी,
वानर सखा दीन दुख हर की॥
Dussehra 2023 Mantra: दशहरा मंत्र
श्रियं रामं, जयं रामं, द्विर्जयम राममीरयेत। त्रयोदशाक्षरो मन्त्रः, सर्वसिद्धिकरः स्थितः।।
Vijaydashmi puja vidhi: विजयदशमी की पूजा विधि
दशहरा के पूजा अभिजीत, विजयी या अपराह्न काल में की जाती है।घर के ईशान कोण में पवित्र और शुभ स्थान पर यह पूजा करें।उस स्थान को स्वछ करके चंदन का लेप करके 8 कमल की पंखुडियों से अष्टदल चक्र बनाएं।अब संकल्प मंत्र का पाठ करें और देवी अपराजिता से परिवार की सुख और समृद्धि की कामना करें।
Dusshera 2023: दशहरा पर रावण क्यों जलाया जाता है
दशहरे के दिन जगह-जगह पर रावण और उसके दोनों भाइयों मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए जाते हैं और उन्हें जलाया जाता है। ऐसा बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने की लिए किया जाता है।
Dusshera 2023: दशहरा पर पान का महत्व
दशहरे पर हनुमानजी को पान खाने, भोग लगाने और दान देने का महत्व है। क्योंकि पान का पत्ता सम्मान, प्यार और जीत का प्रतीक है। इसलिए इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का दहन करने के बाद पान खाना चाहिए।
Dusshera 2023: दशहरा के दिन करें राम जी की आरती
श्रीराम जी की आरतीआरती कीजै रामचंद्र जी की ।हरि हरि दुष्ट दलन सीतापति जी की ।।पहली आरती पुष्पन की माला ।काली नागनाथ लाए गोपाला ।।दूसरी आरती देवकी नंदन ।भक्त उभारण कंस निकंदन ।।तीसरी आरती त्रिभुवन मन मोहे ।रतन सिंहासन सीताराम जी सोहे ।।चौथी आरती चहुं युग पूजा ।देव निरंजन स्वामी और न दूजा ।।पांचवी आरती राम को भावे ।राम जी का यश नामदेव जी गावे।।
Dusshera 2023: दशहरा पूजा का महत्व
दशहरा के दिन मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा की जाती है। मां दुर्गा जहां शक्ति की प्रतीक हैं वहीं भगवान राम मर्यादा, धर्म और आदर्श व्यक्तित्व के प्रतीक हैं। जीवन में शक्ति, मर्यादा, धर्म और आदर्श का विशेष महत्व है, जिस व्यक्ति के भीतर ये गुण हैं वह सफलता को प्राप्त करता है।
Dusshera 2023 Mantra: दशहरा पर करें इन मंत्रों का जाप
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम ,लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे ,रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !
Dusshera 2023: दशहरा के दिन करें ये काम
दशहरा या विजयादशमी सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है। इसलिए इस दिन हर तरह शुभ कार्य फलकारी माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन जैसे कार्य शुभ माने गए हैं। इस दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है।
Ravan Dahan Muhurat: रावण दहन का मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में रावण दहन करना शुभ माना जाता है। ऐसे में 24 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट के बाद रावण दहन किया जा सकता है। वहीं रावण दहन का सबसे उत्तम समय शाम 07 बजकर 19 मिनट से रात 08 बजकर 54 मिनट के बीच का रहेगा।
Vijaydashami Mahtav: विजयादशमी पूजा का महत्व
दशहरे की पूजा दोपहर के समय करना उत्तम रहता है। वैदिक शास्त्र के अनुसार विजयादशमी पर मां दुर्गा के साथ देवी अपराजिता की पूजा करने का विधान होता है। विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, भगवान राम की पूजा और शमी पूजा का काफी महत्व होता है। दशहरे की पूजा विजय मुहूर्त में की जाती है।
Dussehra 2023 Puja Vidhi: दशहरा पूजा विधि
दशहरे की पूजा दोपहर के समय करना उत्तम रहता है। इस दिन बही-खाते की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन गाय के गोबर से षट्कोणीय आकृति बनाकर 9 गोले व 2 कटोरियां बनाई जाती हैं। इन कटोरियों में से एक में चांदी का सिक्का और दूसरी में रोली, चावल, जौ व फल रख दें। इसके बाद रोली,चावल,पुष्प एवं जौ के ज्वारे से भगवान राम का स्मरण करते हुए पूजा करें। पूजा के बाद बहन अपने भाइयों के दाएं कान में जौ लगाकर भगवान से अपने भाई के अच्छे जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन शमी वृक्ष का पूजन कर शाम को उसके नीचे दीपक लगाएं। इसके बाद यथाशक्ति अनुसार दान-दक्षिणा दें।