अध्यात्म

Dussehra 2024 Date: 12 या 13 अक्टूबर किस दिन मनाया जाएगा दशहरा, जानिए विजयादशमी की सही तारीख और मुहूर्त

Dussehra 2024 Date (दशहरा कब है 2024): दशहरा पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ये तिथि इस बार 12 और 13 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। ऐसे में जानिए इस साल दशहरा किस दिन मनाया जाएगा।

Image

Dussehra 2024 Date And Time

Dussehra 2024 Date (दशहरा कब है 2024): दशहरा का त्योहार आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। इस साल दशमी तिथि 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 13 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगी। कई हिंदू त्योहारों में उदया तिथि पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। तो क्या दशहरा पर्व भी उदया तिथि के हिसाब से 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा या फिर 12 अक्टूबर को ये पर्व मनाएंगे। चलिए आपको बताते हैं दशहरा मनाने की सही तारीख क्या है।

दशहरा 2024 तारीख और समय (Dussehra 2024 Date And Time)

पंचांग अनुसार इस साल दशहरा पर्व 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन अपराह्न पूजा का समय 01:17 PM से 03:35 PM तक रहेगा। जबकि विजय मुहूर्त 02:03 PM से 02:49 PM तक रहेगा। वहीं श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर 2024 को 05:25 AM से 13 अक्टूबर 2024 को 04:27 AM तक रहेगा।

दशहरा क्यों मनाया जाता है (Dussehra Kyu Manaya Jata Hai)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान राम ने राक्षस रावण का वध किया था। इसलिए ही हर साल इस तिथि पर दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह पर रावण दहन करने की परंपरा निभाई जाती है। तो वहीं दशहरा पर्व से जुड़ी एक और कथा है जिसके अनुसार इस दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक दानव का वध किया था। इसलिए इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। बता दें भारत के अलावा ये पर्व नेपाल भी मनाया जाता है। वहां इसे दशैं के नाम से जाना जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article