आज शनि अमावस्या की रात जरूर करें शनिदेव के इन मंत्रों का जाप, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2026, 02:19 PM IST

Shani Dev Mantra : आज 16 मई शनि जयंती है। इस दिन शनिदेव के कुछ मंत्रों का जाप बेहद ही प्रभावशाली होता है। आइए जानते हैं कि वे मंत्र कौन से हैं और उनका जाप कैसे करें।

Shani Dev Mantra : आज 16 मई 2026, शनिवार के दिन शनि जयंती मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। मान्यता है कि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देने का कार्य शनिदेव ही करते हैं, इसलिए शनि जयंती का दिन विशेष रूप से शनि कृपा प्राप्त करने, साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष से राहत पाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Shani Dev Mantra   शनिदेव के मंत्र

शनिदेव के मंत्र

इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा, मंत्र जाप, दान और स्तोत्र पाठ करने से जीवन की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। खासतौर पर जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर हैं या शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उनके लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है।

End of Feed