भगवान के सामने दीपक दाईं ओर और धूप बाईं ओर ही क्यों रखी जाती है, जानिए क्यों है इसका खास महत्व

Diya And Dhoop Direction Significance: पूजा के समय भगवान के सामने दीपक दाईं ओर और धूप बाईं ओर रखने की परंपरा क्यों है? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता, व्यवहारिक कारण और इसका पूजा में क्या महत्व माना जाता है।

Diya And Dhoop Direction Significance: पूजा-पाठ करते समय हम कई ऐसे नियमों का पालन करते हैं, जिन्हें बचपन से देखते और सीखते आए हैं। इन्हीं में से एक नियम है कि भगवान के सामने दीपक दाईं ओर और धूप या अगरबत्ती बाईं ओर रखी जाती है। ज्यादातर लोग ऐसा करते तो हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत कम लोगों को पता होती है। दरअसल, सनातन परंपरा में पूजा का हर नियम किसी न किसी सोच और उद्देश्य से जुड़ा माना गया है। कुछ बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, तो कुछ के पीछे व्यवहारिक कारण भी बताए जाते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि पूजा के समय दीपक और धूप को इसी तरह रखने की परंपरा क्यों चली आ रही है।

Diya And Dhoop Direction Significance

पूजा में दीपक दाईं ओर, तो धूप बाईं और क्यों?

दीपक दाईं ओर रखने की क्या मान्यता है

धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपक उजाले, ज्ञान और शुभता का प्रतीक होता है। इसलिए पूजा के समय इसे भगवान की दाईं ओर रखा जाता है। सनातन परंपरा में दाईं दिशा को शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि दीपक की रोशनी भगवान के साथ-साथ पूरे पूजा स्थान में सकारात्मक वातावरण बनाती है। यही वजह है कि पूजा में दीपक की जगह का विशेष ध्यान रखा जाता है।

End of Feed