Diwali Puja Samagri List: दिवाली की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? नोट करें दिवाली की पूजा सामग्री लिस्ट

Diwali Puja Samagri List (दिवाली पूजा सामग्री लिस्ट): आज दिवाली है और देशभर में बड़े धूमधाम से गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी। आज की पूजा में कई तरह के सामान भी लगते हैं। यहां से आप दिवाली की पूजा के सामान की पूरी लिस्ट देख सकते हैं। लिस्ट नोट कर लेने से शाम की पूजा में कोई सामान नहीं छूटेगा।

Diwali Puja Samagri List (दिवाली पूजा सामग्री लिस्ट): हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली मनाई जा रही है। ये खास दिन आज यानी 20 अक्टूबर को ही है। आज के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर लोग बड़े विधि पूर्वक पूजा करते हैं। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी धरती पर आगमन करती हैं। इस दौरान जिस किसी का घर साफ-सुथरा और दिये की रोशनी से जगमगा रहा होता है वहां मां लक्ष्मी ठहर जाती हैं। आज की रात मां लक्ष्मी अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए आज की पूजा भी खास होती है। यहां से आप जान सकते हैं कि आज दिवाली की पूजा में क्या क्या सामान लगता है। यहां दिए सारे सामान आपको जरूर खरीद लेने हैं, इनके बिना पूजा अधूरी रह जाएगी।

diwali puja samagri list in hindi

दिवाली पूजा सामग्री लिस्ट (AI Generated)

दिवाली पूजन सामग्री सूची (Diwali Pujan Samagri List)-

  1. लकड़ी की चौकी
  2. लाल कपड़ा
  3. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
  4. कुमकुम
  5. हल्दी की गांठ
  6. रोली
  7. चंदन
  8. पान
  9. बाती
  10. सुपारी
  11. लोंग
  12. अगरबत्ती
  13. धूप
  14. दीपक
  15. माचिस
  16. घी
  17. गंगाजल
  18. पंचामृत
  19. फूल
  20. फल
  21. कपूर
  22. गेहूं
  23. दूर्वा घास
  24. जनेऊ
  25. खील बताशे
  26. चांदी के सिक्के और कलावा
  27. लक्ष्मी आरती की किताब

End of Feed