Diwali Par Dhan Prapti Ke Upay (दिवाली पर माता लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें): कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन पड़ने वाले दिवाली के इस त्योहार में लोगों की कामनाएं सिद्ध होती हैं और उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। माता नारायणी जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं उसका जीवन आराम, मान-सम्मान और ऐश्वर्य से भर जाता है और सुख की प्राप्ति होती है।
Diwali Par Dhan Prapti Ke Upay
दिवाली पर धन प्राप्ति के उपाय (Diwali Par Dhan Prapti Ke Upay)
1. श्री सूक्त का पाठ करें। कमल का पुष्प मां लक्ष्मी को अर्पित करना लाभकारी साबित होगा।
2. शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा ये सब महालक्ष्मी को विशेष प्रिय है। इन वस्तुयों को विशेषकर दिवाली की पूजा में उपयोग करें और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
3. घर की सुख-समृद्धि के लिए बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालने से घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि रहती है और लक्ष्मी जी का वास होता है।
4. लक्ष्मी जी के प्रसाद में सफेद या पीले रंग की मिठाई जरुर चढ़ाएं और चावल और दूध से निर्मित खीर का पात्र माता लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में ग्रहण करें। यह मिष्ठान माता को अत्यंत पसंद हैं।
5. पूजास्थल पर घी का एक दोमुखी दीप जलाये और घर के मुख्य द्वार को रंगोली से सजाएं ताकि आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन हो।
6. दिवाली के इस पर्व में आप अपने परिजनों को मिठाई देने के अलावा दीन-दुखियों को भी दान करें जिससे माता लक्ष्मी आपसे अत्यंत ही प्रसन्न होंगी।
