अध्यात्म

Diwali Par Dhan Prapti Ke Upay: दिवाली पर धन प्राप्ति के लिए आजमाएं ये अचूक उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Diwali Par Dhan Prapti Ke Upay (दिवाली पर माता लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें): दिवाली पर धन, संपत्ति और वैभव की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी का पूजन विधि-पूर्वक किया जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा मात्र से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। दीपों के उत्सव दिवाली में माता लक्ष्मी स्वयं अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाती हैं। आइये जानते हैं लक्ष्मी जी को कैसे आप इस दिवाली प्रसन्न कर सकते हैं।

Image

Diwali Par Dhan Prapti Ke Upay

Diwali Par Dhan Prapti Ke Upay (दिवाली पर माता लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें): कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन पड़ने वाले दिवाली के इस त्योहार में लोगों की कामनाएं सिद्ध होती हैं और उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। माता नारायणी जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं उसका जीवन आराम, मान-सम्मान और ऐश्वर्य से भर जाता है और सुख की प्राप्ति होती है।

दिवाली पर धन प्राप्ति के उपाय (Diwali Par Dhan Prapti Ke Upay)

1. श्री सूक्त का पाठ करें। कमल का पुष्प मां लक्ष्मी को अर्पित करना लाभकारी साबित होगा।

2. शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा ये सब महालक्ष्मी को विशेष प्रिय है। इन वस्तुयों को विशेषकर दिवाली की पूजा में उपयोग करें और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

3. घर की सुख-समृद्धि के लिए बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालने से घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि रहती है और लक्ष्मी जी का वास होता है।

4. लक्ष्मी जी के प्रसाद में सफेद या पीले रंग की मिठाई जरुर चढ़ाएं और चावल और दूध से निर्मित खीर का पात्र माता लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में ग्रहण करें। यह मिष्ठान माता को अत्यंत पसंद हैं।

5. पूजास्थल पर घी का एक दोमुखी दीप जलाये और घर के मुख्य द्वार को रंगोली से सजाएं ताकि आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन हो।

6. दिवाली के इस पर्व में आप अपने परिजनों को मिठाई देने के अलावा दीन-दुखियों को भी दान करें जिससे माता लक्ष्मी आपसे अत्यंत ही प्रसन्न होंगी।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article