Diwali Do’s and Don’ts: कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अमावास्या को पड़ने वाली दिवाली समस्त भारत देश का लोकप्रिय त्योहार है। यह उत्सव उस विजय का प्रतीक है जो भगवान राम ने लंकेश रावण पर प्राप्त की थी। उसी विजय के स्मारक स्वरुप अयोध्यावासी आज तक घी का दीप जलाकर अपने हर्ष और उल्लास को प्रकट करते हैं। शास्त्रों में दीपावली के दिन के लिए खास नियम बताए गए हैं। इस दिन किन काम को करना चाहिए और क्या नहीं इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं।
Diwali Do’s (दीवाली के दिन क्या करें)
1.पटाखों को जलाते समय सावधान जरुर रहें क्योंकि जोश और उत्साह में हम अपनी सुरक्षा को हमेशा भूल जाते हैं। पटाखें हमेशा खुली जगह पर जलाये और बच्चों को इनसे दूर रखें।2.अपने परिजनों के अलावा कुछ उपहार और मिठाइयां गरीबों में भी बाटें जिनसे आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा और सामाजिक तौर पर भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
3. पटाखों की वजह से होने वाले वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें और ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए कान में रुई का उपयोग करें।
4.दिवाली के खान-पान स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन इनसे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है तो कृपया कर अपनी सेहत और डाइट पर विशेष रूप से ध्यान दे।
दिवाली में क्या न करें (Don’ts for Diwali)
1.दिवाली के समय बिजली के खम्बों और तारों के पास पटाखें न जलाये।
2.दीवाली में फैशन और स्टाइल की वजह से अपनी जान जोखिम में मत डाले, सिल्क और सिंथेटिक के कपड़े पहनने से बचे।
3.जानवरों के आस-पास पटाखें जलाकर उनको मत परेशान करें और उनकी सुरक्षा का ध्यान जरुर दें।
4.दिवाली के दिन मांस और मदिरा का सेवन करने से बचे क्योंकि दिवाली एक धार्मिक प्रयोजन हैं।
