Diwali 2023 Date (कब है दीपावली का त्योहार 2023): इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर, 2023 को होगा। दिवाली पर देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है, जो कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। दिवाली के दिन प्रदोषकाल में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन रात को देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। दिवाली के शुभ समय में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते हैं दिवाली 2023 का शुभ मुहूर्त, तिथि और पूजा विधि के बारे में।
दीपावली तिथि ( Diwali 2023 Thithi)
कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ- 12 नवंबर 2023, दोपहर 2:44 बजेकार्तिक अमावस्या समाप्ति तिथि- 13 नवंबर 2023, दोपहर 2:56 बजे
दीवाली शुभ मुहूर्त ( Diwali Shubh Muhurat)
लक्ष्मी पूजा (प्रदोष काल समय) – 5 :39 – 7 :35 (12 नवंबर 2023)वृषभ समय –5: 39 – 7:35
लक्ष्मी पूजा (निशिता काल समय) – 12 नवंबर, 2023, 11:39 – नवंबर 13, 2023, 00:32
सिंह लग्न - 12:10 - 2:27 (13 नवंबर, 2023)
