Diwali 2023 Date: कब है दीवाली का त्योहार, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही डेट

Diwali 2023 Date: हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का बहुत महत्व है। ये त्योहार पूरे देश में बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस त्योहार की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। कब है इस बार दीपावली। पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। यहां जानें सारी जानकारी।

Diwali 2023 Kab Hai: इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा। दिवाली पर देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है, जो कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। दिवाली के दिन प्रदोषकाल में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन रात को देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। दिवाली के शुभ समय में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते हैं दिवाली 2023 का शुभ मुहूर्त, और पूजा विधि।

deewali date

दीवाली शुभ मुहूर्त ( Diwali 2023 Shubh Muhurat)

कार्तिक अमावस्या आरंभ तिथि- 12 नवंबर 2023, दोपहर 2:44 बजे

कार्तिक अमावस्या समाप्ति तिथि- 13 नवंबर 2023, दोपहर 2:56 बजे

End of Feed