शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है? जानिए साल में कुल कितनी शिवरात्रि पड़ती हैं

Difference between Shivratri and Mahashivratri: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। जो हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवरात्रि हर महीने में पड़ती है। जानिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर हैं।

Difference between Shivratri and Mahashivratri: वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि आती है। लेकिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत उपवास रखकर शिव जी की विधि विधान पूजा करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फाल्गुन महीने की शिवरात्रि का ही इतना ज्यादा महत्व क्यों माना जाता है। बता दें इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को पड़ रही है। इस शुभ अवसर पर जानिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर हैं।

शिवरात्रि क्या है (Shivratri Kya Hai)

शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है। इसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। इस तरह से एक साल में कुल 12 शिवरात्रि पड़ती हैं। कई श्रद्धालु हर महीने की शिवरात्रि को व्रत रखते हैं। शिवरात्रि पर शिवजी की पूजा की जाती है।

End of Feed