Dhundiraj Chaturthi 2026: आज या कल, कब है धुंडिराज चतुर्थी? जानें मनोरथ चतुर्थी की सही डेट

Dhundiraj Chaturthi 2026 Date (ढुण्डिराज चतुर्थी 2026 डेट): फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली ढुण्डिराज चतुर्थी को धुंडिराज चतुर्थी या मनोरथ चतुर्थी भी कहते हैं। फरवरी में ये किस दिन है, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं।

Dhundiraj Chaturthi 2026 Date (ढुण्डिराज चतुर्थी 2026 डेट): ढुण्डिराज चतुर्थी हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश के ढुण्डिराज स्वरूप को समर्पित एक पावन तिथि मानी जाती है। ढुण्डिराज का अर्थ है वह देवता जो भक्तों के कष्टों और विघ्नों को खोजकर दूर करते हैं। यह चतुर्थी खासतौर से बुद्धि, सफलता और संकट निवारण के लिए पूजी जाती है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर गणेश जी की विधिवत पूजा करते हैं, दूर्वा, मोदक और लड्डू अर्पित करते हैं तथा गणेश मंत्रों का जप करते हैं। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई उपासना से जीवन के बाधाएं दूर होती हैं, कार्य सिद्ध होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो फरवरी के महीने में ढुण्डिराज चतुर्थी किस दिन है, ये आप यहां से सही तारीख जान सकते हैं। धुंडिराज चतुर्थी की तिथि के साथ-साथ मुहूर्त और पूजा विधि भी यहां बताई गई है।

धुंडिराज चतुर्थी कब है फरवरी 2026 में (pc: canva)

ढुण्डिराज चतुर्थी कब है 2026 में?

द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 20 फरवरी 2026 को दोपहर 2:37 बजे से आरंभ होकर अगले दिन यानी 21 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी। इसी कारण 21 फरवरी को पूरे देश में ढुण्डिराज चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।

End of Feed