कब है धूमावती जयंती 2026, क्या है इस दिन का महत्व और कैसें धूमावती माता की पूजा

Dhumavati Jayanti 2026: धूमावती माता की पूजा के लिए समर्पित धूमावती जयंती इस बार 22 जून 2026 को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं धूमावती जयंती का महत्व और धूमावती माता की पूजा विधि।

Dhumavati Jayanti 2026: भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व है। इन महाविद्याओं में माता धूमावती को एक ऐसी शक्ति के रूप में पूजा जाता है, जो जीवन के कठिनतम दौर में भी साधक को आत्मबल, धैर्य और आध्यात्मिक जागृति प्रदान करती हैं। धूमावती जयंती इसी अद्भुत शक्ति के प्राकट्य का पावन पर्व है, जिसे हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रद्धा और साधना के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में धूमावती जयंती कब (Dhumavati Jayanti Date) मनाई जाएगी। आइए विस्तार से जानते हैं धूमावती माता की पूजा विधि।

dhumavati jayanti 2026

धूमावती जयंती कब है 2026

कब है धूमावती जयंती 2026 में

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 21 जून 2026 को दोपहर 3:20 बजे प्रारंभ होगी और 22 जून 2026 को दोपहर 3:39 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर धूमावती जयंती का पर्व 22 जून को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय के समय पूजा, व्रत और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी माना गया है।

End of Feed