Dhanteras Katha In Hindi 2024: धनतेरस पर करें इस कथा का पाठ, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का मिलेगा आशीर्वाद

Dhanteras 2024 Vrat Ki Katha, धनतेरस की पौराणिक कथा, Dhanteras Puja Katha Story in Hindi: धनतेरस के दिन से दीवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस के दिन पूजा के समय इसकी कथा का पाठ करना शुभ होता है।

Dhanteras 2024 Vrat Ki Katha, धनतेरस की पौराणिक कथा, Dhanteras Puja Katha Story in Hindi: धनतेरस के पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही धनतेरस पर खरीदारी करना का भी विधान है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से और घर में शुभ चीजों को खरीदने से धन वैभव में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जीवन में कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। धनतेरस के दिन धनतेरस की कथा का पाठ करना शुभ होता है। आइए यहां पढ़ें धनतेरस की कथा।

Dhanteras Puja Katha Story in Hindi (धनतेरस की पौराणिक कथा)

प्राचीन कथा के अनुसार एक बार मृत्यु के देवता यमराज अपने यमदूतों से प्रश्न करते हैं कि क्या कभी आपको किसी मनु्ष्य के प्राण लेने पर दया आती है। इस सवाल पर यमदूत उत्तर देते हैं कि नहीं महाराज हमें दया नहीं आती है केवल निर्दोषों का पालन करते हैं। फिर भी यमराज ने दुबारा से पूछा कि सच्ची सच्ची बताओं की क्या कभी किसी मनुष्य के प्राण लेने पर दया आई है। उसके बाद एक यमदूत इस बात का उत्तर देता है और कहता है कि एक बार ऐसा हुआ था। जिसको देखकर में मन में दया भाव आ गया था। एक बार हंस नाम का राजा शिकार करने के लिए जंगल की तरफ गया और रास्ता भटक गया। भटकते- भटकते राजा किसी और की सीमा पर चला गया। वहां हेमा नाम का एक शासक राज करता था। उसने उस सत्कार किया । उसी रोज राजा की पत्नि ने एक सुंदर बालक को जन्म दिया।

End of Feed