Dhanteras Dos And Donts 2024: धनतेरस के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए नियम

Dhanteras Dos And Donts 2024: धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। शास्त्रों में धनतेरस के दिन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस के दिन क्या करें क्या नहीं।

Dhanteras Dos And Donts 2024: इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस का पर्व दीवाली के त्योहार के दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन कुबेर देव की भी पूजा का भी विधान है। धनतेरस पर पूजा के साथ-साथ नई चीजें खरीदने का भी विधान है। इस दिन कुछ चीजों को खरीदना बहुत ही शुभ होता है। धनतेरस पर लोग सोना चांदी और बर्तन की खरीदारी विशेषतौर पर करते हैं। ये दिन धन प्राप्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। शास्त्रों में धनतेरस के दिन कुछ नियम बताए गए हैं। इस दिन कुछ काम को करना शुभ होता है तो वहीं कुछ काम को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस के दिन क्या करें क्या नहीं।

Dhanteras Dos (धनतेरस के दिन क्या करें)

  • धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
  • इस दिन सोना-चांदी, धातु, धनिया और झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए।
  • धनतेरस के दिन संध्या के समय मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं।
  • इसके साथ ही धनतेरस के दिन घर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाएं।
  • धनतेरस के दिन आप जरूरतमंद लोगों को जरूर दान करना चाहिए।

End of Feed