अध्यात्म

Dhanteras Shopping: धनतेरस पर सोना चांदी नहीं खरीद सकते तो इन चीजों की करें खरीदारी, लक्ष्मी जी का होगा आगमन

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ होता है, लेकिन सारे लोग सोना चांदी नहीं खरीद पाते हैं तो कुछ खास चीजें खरीद कर सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन सोने चांदी की जगह क्या खरीद सकते हैं।

Image

Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: धनतेरस के पर्व से दीपावली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस का पर्व इस साल 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, इसलिए धनतेरस पर धन्वंतरि भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान कुबेर और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी खरीदना बहुत ही शुभ होता है, लेकिन बहुत सारे लोग सोना और चांदी नहीं खरीद पाते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप धनतेरस पर क्या खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर सोना, चांदी की जगह किन चीजों का खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर सोने चांदी की जगह खरीदें चीजें

झाड़ू

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही इस दिन झाड़ू घर में लाने से बरकत आती है।

नमक

धनतेरस के दिन नमक भी खरीदने का विधान है। इस दिन नमक खरीदने से घर में शुद्धता आती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। घर में नमक लाने से सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

स्टील के बर्तन

धनतेरस पर यदि आप सोना या चांदी नहीं ले पा रहें हैं तो आप इस दिन घर में स्टील के बर्तन जरूर ला सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन पीतल भी खरीदना अच्छा माना जाता है। इन धातुओं को घर में लाने से घर में धन की वृद्धि होती है।

धनिया

धनतेरस पर गोटा साबूत धनिया लाना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। धनतेरस के दिन धनिया घर में लाने से घर में मां लक्ष्मी आती हैं। इस दिन पूजा के समय धनिया जरूर अर्पित करना चाहिए।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

धनतेरस के दिन गलती से भी कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। इसके साथ ही इस दिन आप प्लास्टिक या एल्युमिनियम खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन इन चीजों को खरीदने से घर में नकारात्मकता आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार काले रंग की वस्तु और कपड़े भी खरीदनें से बचना चाहिए।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article