अध्यात्म

Dhanteras Shubh Muhurat for Silver Purchase 2024: धनतेरस के दिन चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानिए सटीक टाइमिंग

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat for Buying Silver, Dhanteras Par Chandi kharidne ka Samay, Dhantrayodashi Silver Shopping: धनतेरस पर चांदी की चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। चलिए आपको बताते हैं धनतेरस पर चांदी खरीदना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat for Silver Purchase

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat for Buying Silver Time, Chandi kharidne ka Samay: धनतेरस के दिन अगर सोना नहीं खरीद सकते तो कम से कम चांदी का एक सामान जरूर ही खरीद लेना चाहिए। आप चांदी के आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं। कहते हैं चांदी भी माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय होती है। चांदी की खरीदारी आप अभिजीत मुहूर्त में कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं चांदी की खरीदारी के शुभ मुहूर्त।

धनतेरस पर चांदी खरीदने का मुहूर्त 2024 (Dhanteras Silver Buying Muhurat 2024)

धनतेरस पर चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10:31 से अगले दिन की सुबह 6:31 बजे तक रहेगा। इस दिन प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5:38 से 6:55 तक फिर शाम 6:31 से रात 8:13 तक रहेगा। धनतेरस पर अभिजीत मुहूर्त 29 अक्टूबर को 11:52 AM से 12:27 तक रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article