अध्यात्म

Dhanteras 2024 Gold Purchase Muhurat: धनतेरस अभिजीत मुहूर्त पर ख़रीदे सोना चांदी, पूरे वर्ष बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat for Gold Purchase, Dhanteras Par Sona kharidne ka Samay, Dhantrayodashi Special Shopping: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat for Buying Gold

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat for Buying Gold Time, Sona, Chandi kharidne ka Samay: धनतेरस के त्योहार पर सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस साल धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी का मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10:31 से अगले दिन की सुबह 6:31 बजे तक रहेगा। वहीं धनतेरस पर खरीदारी के लिए अभिजीत मुहूर्त भी बेहद शुभ माना जाता है। जो 11:52 AM से 12:27 PM तक रहेगा। जानिए धनतेरस के चौघड़िया मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।

धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त 2024 (Dhanteras Par Sona Kharidne Ka Muhurat 2024)

पहला मुहूर्त- 10:31 AM से 01:28 PM

दूसरा मुहूर्त - 02:51 PM से 04:15 PM

तीसरा मुहूर्त - 07:15 PM से 08:51 PM

चौथा मुहूर्त - 10:28 PM से 3:18 AM, 30 अक्टूबर

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article