29 October 2024 Panchang: 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। ये दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ होता है। तमाम वेबसाइट पर आप इस समय धनतेरस के मुहूर्तों को देख रहे होंगे। लेकिन हर जगह टाइमिंग में अंतर होने की वजह से आप कन्फ्यूज भी हो रहे होंगे। आपकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए हम आपको बताएंगे पंचांग अनुसार धनतेरस पूजन और खरीदारी का शुभ समय क्या है।
Abhijit Muhurat Today On Dhanteras 2024 (आज का अभिजीत मुहूर्त 2024)
आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से लेकर दोपहर 12:35 pm बजे तक रहेगा। खरीदारी के लिए ये मुहूर्त सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
Dhanteras 2024 Shopping Muhurat (धनतेरस 2024 खरीदारी मुहूर्त)
धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, कार, बाइक आदि चीजों की खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर रात तक रहेगा।
Dhanteras 2024 Gold Purchasing Muhurat (धनतेरस 2024 सोने की खरीदारी का मुहूर्त)
-10:31 AM से 01:28 PM
-02:51 PM से 04:15 PM
-07:15 PM से 08:51 PM
-10:28 PM से 3:18 AM, 30 अक्टूबर
Dhanteras 2024 Car/Vehicle Buying Muhurat (धनतेरस 2024 वाहन खरीदारी मुहूर्त)
-9:18 AM से 10:41 AM
-10:41 AM से 12:05 PM
-12:05 PM से 01:28 PM
-07:15 PM से 08:51 PM
29 October 2024 Panchang (धनतेरस पंचांग 2024)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081 माह-कार्तिक ,कृष्ण पक्ष
तिथि- त्रयोदशी, धनतेरस,दिवस -मंगलवार
सूर्योदय-06:25am
सूर्यास्त-05:58 pm
नक्षत्र-- पूर्वाफाल्गुनी 06:25 pm तक फिर हस्त
चन्द्र राशि -- कन्या राशि,स्वामी ग्रह -बुध
सूर्य राशि- तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र
करण- तैतिल
योग- इंद्र
29 October 2024 Shubh Muhurat (29 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त)
अभिजीत मुहूर्त-11:51 am से 12:35 pm तक।
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:23 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:22 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:08am तक
अमृत काल-06:04am से 07;42am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:25तक रात
संध्या पूजन-06:22 pm से 07:04pm तक
दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--दोपहर 03 बजे से 04:30 तक
क्या करें- आज धनतेरस है। कार्तिक माह की पुण्यदायिनी त्रयोदशी तिथि का पावन दिवस है। पवित्र धनतेरस के दिन धन्वंतरि जी के पूजा हेतु सुंदर व्रत करें। आज स्वर्ण क्रय करें। कपड़े लें। चांदी के बर्तन लें। हीरे के आभूषण क्रय करें। माता लक्ष्मी जी की उपासना भी आज की जाती है। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। धन्वंतरि पूजन करें। आरोग्यता के लिए लोग व्रत भी रह सकते हैं। फलाहार व्रत व भगवान गणेश पूजा भी की जाती है। यह व्रत करने से जन्म जन्मांतर के पाप व वर्तमान रोग नष्ट होते हैं तथा उम्र लंबी होती है। मनोवांछित सफलता की प्राप्ति व आर्थिक उन्नति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें ।
