Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

Devshayani Ekadashi 2024: आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी और देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार ये एकादशी तीन राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होने वाली है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी इस साल 17 जुलाई को मनाई जाएगी। इसे आषाढ़ी एकादशी, पद्मा एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। देवशयनी एकादशी से ही चातुर्मास का भी प्रारंभ हो जाता है। पंचांग अनुसार देवशयी एकादशी 16 जुलाई की रात 8 बजकर 33 मिनट से 17 जुलााई की रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। यहां हम आपको बताएंगे देवशयनी एकादशी किन राशियों के लिए लकी साबित होगी।

मिथुन राशि

देवशयनी एकादशी से मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन-धान्य से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। बॉस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

End of Feed