अध्यात्म

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर देव कैसे बनाएं, जानिए देवों को उठाने की सरल विधि

Dev Uthani Ekadashi Par Dev Kaise Banaye: इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन देवों को उठाने की परंपरा निभाई जाती है। चलिए आपको बताते हैं देवउठनी एकादशी के दिन देवों को कैसे उठाते हैं।

Image

Dev Uthani Ekadashi Par Dev Kaise Banaye

Dev Uthani Ekadashi Par Dev Kaise Banaye (देव उठनी एकादशी के दिन देवों को कैसे उठाएं): देवउठनी एकादशी देवों के जागने का दिन माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और विधि विधान देवताओं को जगाते हैं। देवों को उठाने के लिए गेरू से उनका घर बनाया जाता है। आप देवों का घर दीवार या पेपर पर कहीं भी बना सकते हैं। देवों का घर बनाने के बाद उसमें कई तरह के शुभ चिन्ह बनाए जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं देव बनाने की पूरी विधि यहां।

देवउठनी एकादशी पर देव कैसे बनाएं (Dev Uthani Ekadashi Par Dev Kaise Banaye)

  • सबसे पहले एक कटोरी में गेरू को घोल लें।
  • फिर दीवार पर देवों का घर बनाएं।
  • देव का घर बनाने के लिए चारों तरफ लाइन लगा देंगे और बीच में दरवाजा खुला छोड़ना है।
  • फिर देवों के घर को डिजाइन से सजा लें।
  • इसके बाद घर के ऊपर मुख भी बनाना है साथ में दो हाथ भी बनाएंगे।
  • फिर देवों के घर के अंदर भगवान विष्णु की आकृति बनाई जाती है।
  • साथ में बैकुंठ के लिए सीढ़ी भी बना देंगे। इसके बाद तुलसी का पौधा बनाएंगे।
  • ऊपर की तरफ दो स्वास्तिक भी बना देंगे।
  • फिर देवों के घर से एक रास्ता देना है और उस रास्ते पर आगे जाकर चकरी की आकृति बनाएंगे। ध्यान रहे कि इस चकरी में सात गोले होने चाहिए।
  • फिर चकरी के चारों तरफ पांच देव बनाएंगे।
  • इसके बाद देवों के घर के नीचे घर में जितने भी सदस्य हैं उनके पैरों के निशान बनाने हैं। साथ में आगे आने वाली पीढ़ी के लिए भी पैर बनाने हैं।
  • फिर वहां दो गाय और दो बछड़े के खुर बनाएंगे।
  • इसके बाद घर में जितने दरवाजे हैं वहां पांच-पांच डॉट लगा देंगे। लेकिन ध्यान रहे कि बाथरूम के दरवाजे पर ये निशान नहीं लगाने हैं।
  • देव बनाने के बाद वहां गेंहू या बाजरा रखना है। साथ में जितने भी मौसमी फल और सब्जी है वो आप रख सकते हैं। जो भोग तैयार किया है वो भी आप वहां रख दें।
  • सभी सामग्री को एक परात से ढक दें।
  • परात पर स्वास्तिक बना दें।
  • फिर हाथ झोड़कर उठ जाएं।
  • ये काम आपको दिन में ही कर लेना है।

Dev Uthani Ekadashi Ka Chitra

Dev Uthani Ekadashi Par Dev Kaise Banaye

Dev Uthani Ekadashi Par Dev Kaise Banaye

देवउठनी एकादशी पर देवों को उठाने की विधि (Devo Ko Uthane Ki Vidhi)

-फिर शाम के समय देवों की पूजा के उस स्थान पर जाएं जहां देव बनाएं हैं।

-इसके बाद मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

-फिर पूजा के स्थान पर रखी परात को उठाएं और उसे बजाते हुए देवों को उठाने का गीत गाएं।

-गीत गाने के बाद हाथ में जल लेकर देवों को जल का छीटा दें। फिर हाथ जोड़कर देवों को नमस्कार करेंगे।

-फिर प्रसाद घर के सभी लोगों में बांट दें।

-देव उठाने के बाद आप बनाई गई आकृति कोअगले दिन कपड़े से पोछ सकते हैं।

Dev Uthani Ekadashi Par Dev Kaise Uthate Hain

Dev Uthani Ekadashi Par Dev Kaise Uthate Hain

देवउठनी एकादशी पर देव कहां-कहां बनाए जा सकते हैं

आप देव घर के आंगन, बालकनी या फिर छत पर बना सकते हैं। इसके अलावा आप रसोई में भी देव बना सकते हैं लेकिन अगर आपकी रसोई में नॉनवेज नहीं बनता है तब भी आप ऐसा कर सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article