तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी में क्या अंतर है, क्या एक ही तारीख पर मनाए जाते हैं दोनों पर्व - देखें पूरी जानकारी

Dev Uthani Ekadashi aur tulsi vivah mein antar: तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी में क्या अंतर है। क्या देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह एक ही तिथि पर मनाए जाते हैं। जानें दोनों पर्व कैसे एक दूसरे से जुड़े हैं और क्या है इनका महत्व।

Dev Uthani Ekadashi aur tulsi vivah mein antar: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का खास महत्व है। इस महीने में कई ऐसे पर्व आते हैं, जिनका संबंध भगवान विष्णु और माता तुलसी से है। इन्हीं में दो प्रमुख पर्व हैं देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह। अक्सर लोग इन दोनों को एक ही पर्व समझ लेते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि दोनों का संबंध भगवान विष्णु से है और कई जगह इनका उत्सव एक ही दिन मनाया जाता है। लेकिन क्या ये दोनों वास्तव में एक ही हैं? क्या इनकी पूजा और परंपराएं भी समान हैं? आइए समझते हैं।

dev-uthani-ekadashi aur tulsi vivah mein kya antar hai

तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी में क्या अंतर है, क्या एक साथ मनाए जाते हैं दोनों पर्व

देवउठनी एकादशी क्या है और क्यों मनाई जाती है

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद वे चार महीने तक विश्राम करते हैं।

End of Feed