Dev Uthani Ekadashi 2024: इस दिन रखा जाएगा देव उठनी एकादशी का व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहू्र्त और पूजा विधि

Dev Uthani Ekadashi 2024 Date: देव उठनी एकादशी को देव उत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत कार्तिक महीने में रखा जाता है। आइए जानते हैं कब रखा जाएगा देव उठनी एकादशी का व्रत और महत्व के बारे में।

Dev Uthani Ekadashi 2024 Date: देव उठनी एकादशी का व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। देव उठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं। इसके बाद से फिर सृष्टि का संचालन भगवान विष्णु के हाथों में चला जाता है। देव उठनी के बाद से सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस एकादशी को सारी एकादशियों में से सबसे उत्तम माना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है और पापों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं देव उठनी एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा और मुहूर्त के बारे में।

Dev Uthani Ekadashi 2024 Date (2024 में देव उठनी एकादशी कब है)

देव उठनी एकादशी का व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 11 नवंबर 2024 को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि की समाप्ति 12 नवंबर 2024 शाम को 4 बजकर 4 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार देव उठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed