Dev Diwali 2024 Puja Vidhi And Puja Time In Hindi: इस साल देव दिवाली 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसके बाद सभी देवताओं ने दीप जलाकर जो उत्सव मनाया वहीं देव दीपावली के रूप में प्रचलित हुआ। इस पावन दिन पर गंगा नदी में स्नान करने और दीप दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से भगवान शिव, श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। चलिए आपको बताते हैं देव दिवाली की पूजा विधि।
Dev Diwali Puja Vidhi In Hindi
देव दिवाली 2024 पूजा मुहूर्त (Dev Diwali 2024 Puja Time)
देव दीपावली पूजा का समय 15 नवंबर 2024 की शाम 05:10 से शाम 07:47 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 15 नवंबर 2024 की सुबह 06:19 बजे से होगा और इसकी समाप्ति देर रात 02:58 पर होगी।
देव दिवाली पूजा विधि (Dev Diwali Puja Vidhi)
-देव दिवाली के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर गंगा नदी में स्नान जरूर करें और यदि नदी स्नान कर पाना संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
-इसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और फिर भगवान शिव समेत सभी देवी देवताओं की विधि विधान पूजा करें।
-इसके बाद नदी के तट पर और मंदिर में दीप जरूर जलाएं।
-इस दिन शाम के समय भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना जरूर करें और महादेव को फल, फूल और दूध जरूर चढ़ाएं।
-इसके बाद भगवान को भोग लगाकर आरती करें।
-इस दिन गंगा नदी में दीप दान का विशेष महत्व माना जाता है।
देव दिवाली पर क्या ना करें (Dev Diwali Ke Din Kya Na Kare)
देव दिवाली के दिन तामसिक भोजन से दूर रहें। किसी से उधार न तो लें और ना ही दें। इस दिन नाखून और बाल भूलकर भी न काटे। इस दिन घर में किसी प्रकार की गंदगी भी न रखें। घर के सदस्यों से किसी भी प्रकार का झगड़ा या वाद-विवाद न करें।
