दोनों बेटियों के जन्म से एक दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं दीपिका, ये है मुंबई के फेमस गणेश मंदिर से जुड़ी कहानी

दीपिका पादुकोण का सिद्धिविनायक मंदिर से जुड़ाव नया नहीं है। फिल्मों की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने से लेकर दोनों बेटियों के जन्म से ठीक पहले मंदिर पहुंचने तक, इस जगह से उनकी आस्था जुड़ी रही है। मंदिर का इतिहास भी बेहद खास है।

Deepika Padukone Siddhivinayak Mandir: मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर सिर्फ एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर नहीं, बल्कि शहर की धार्मिक पहचान का भी अहम हिस्सा है। फिल्मी सितारों से लेकर आम श्रद्धालुओं तक, यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग गणपति के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दीपिका पादुकोण भी इस मंदिर में कई बार नजर आ चुकी हैं। खास बात यह है कि उनकी कई यात्राएं जिंदगी के महत्वपूर्ण पड़ावों से जुड़ी रही हैं। फिल्मों की रिलीज से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने की उनकी तस्वीरें सामने आती रही हैं।

Deepika Ranveer at siddhivinayak temple

दोनों बेटियों के जन्म से पहले भी पहुंचीं बप्पा के दरबार

दीपिका और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ के जन्म से ठीक पहले सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे। 6 सितंबर को दोनों परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे और दीपिका ने हरे रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके दो दिन बाद, 8 सितंबर 2024 को उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ।

End of Feed