December Grah Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक समय पर सारे ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों की चाल बदलना एक खगोलिय घटना मानी जाती है। दिसंबर का महीना साल का आखिरी महीना होता है। इस महीने में चार बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। दिसंबर महीने का ग्रह गोचर सारी राशियों के लिए खास होने वाला है। इस महीने में शुक्र और सूर्य जैसे बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। आइए जानते हैं दिसंबर महीने ग्रह गोचर की डेट के बारे में।
December Grah Gochar 2024 (दिसंबर ग्रह गोचर 2024)
दिसंबर के महीने में 2 दिसंबर 2024 को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। वहीं 15 दिसंबर 2024 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 7 दिसंबर को मंगल ग्रह कर्क राशि में वक्री चाल चलेंगे। दिसंबर के अंत में 28 दिसंबर को शुक्र ग्रह फिर से अपनी राशि बदलेंगे और शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे।
December Grah Gochar Zodiac Effect (दिसंबर ग्रह गोचर का राशि पर प्रभाव)
वृषभ राशि
दिसंबर महीने के ग्रह गोचर से वृष राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलेगा। इस समय में आपके धन में वृद्धि होगी और आत्म सम्मान बढ़ेगा। दिसंबर का महीना कारोबार शुरू करने के लिए भी अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि
दिसंबर के ग्रह परिवर्तन से सिंह राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। दिसंबर का महीना निवेश करने के लिए भी बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।
मकर राशि
साल का आखिरी महीना मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार में मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन की संभावना पूरी है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
मीन राशि
दिसंबर का महीना मीन राशि के लिए खास रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि की संभावना है। दिसंबर के महीने में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नये काम की शुरुआत करने के लिए ये समय शुरू होगा। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी।
