Guru Pradosh Vrat Upay: साल 2024 का आखिरी गुरु प्रदोष इस बार 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार पड़ेगा, इसलिए ये प्रदोष व्रत गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। गुरु प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और संतान के सुख में भी वृद्धि होगी है। गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा का समय 28 नवंबर 2024 को शाम 5 बजकर 24 मिनट से लेकर रात के 8 बजे तक रहने वाला है। गुरु प्रदोष व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। गुरु प्रदोष व्रत के दिन कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानें कि इस दिन किन अचूक उपाय को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Guru Pradosh Vrat Upay (गुरु प्रदोष व्रत के खास उपाय)
मनचाहे विवाह के लिएगुरु प्रदोष व्रत के दिन मनचाहे विवाह के लिए खास उपाय बताए गए हैं। इस दिन आप तांबे के लोटे में जल भरकर उस जल में बेलपत्र, चुटकी भर हरा मूंग डालकर। भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
धन प्राप्ति के लिए
गुरु प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन आप भगवान भोलेनाथ का शक्कर और केसर से अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी। इसके साथ आपकी धन संबंधी सारी समस्या का समाधान होगा।
विवाह की बाधा दूर करने के लिए
यदि आपके विवाह में कोई भी बाधा आ रही हो तो आप गुरु प्रदोष व्रत के दिन माता पार्वती और शिव जी की मूर्ति को स्थापित करके उनकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही सारी बाधा दूर हो जाएगी।
करियर में उन्नति के लिए
गुरु प्रदोष व्रत के दिन आप पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को सफेद रंग का वस्त्र दान करें। ऐसा करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी। इसके साथ ही आपको चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।
ग्रह दोष निवारण
ग्रह दोष निवारण के लिए आपको प्रदोष व्रत के दिन जल में काले तिल को डाल लें। उसके बाद उस जल से भगवान शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको सारे ग्रह दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।
