December Festival List 2024: साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने में विवाह पंचमी, गीता जयंती, क्रिसमस, धनु संक्रांति, दत्तात्रेय जयंती, मोक्षदा और सफला एकादशी आदि पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा ये महीना ग्रह-गोचरों से भी भरा रहेगा। दिसंबर में सूर्य देव के धनु राशि में गोचर करने से खरमास शुरू हो जाएगा। तो वहीं शुक्र देव दो बार राशि बदलेंगे। चलिए अब आपको बताते हैं दिसंबर के व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची।
December Festival List 2024
दिसंबर व्रत-त्योहार 2024 (December Festival List 2024)
1 दिसंबर 2024 - मार्गशीर्ष अमावस्या
6 दिसंबर 2024- विवाह पंचमी
7 दिसंबर 2024- चम्पा षष्ठी
8 दिसंबर 2024- भानु सप्तमी
11 दिसंबर 2024- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
12 दिसंबर 2024- मत्स्य द्वादशी
13 दिसंबर 2024- हनुमान जयंती, कार्तिगाई दीपम्, प्रदोष व्रत
14 दिसंबर 2024- दत्तात्रेय जयंती
15 दिसंबर 2024- अन्नपूर्णा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
25 दिसंबर 2024- मैरी क्रिसमस
26 दिसंबर 2024- सफला एकादशी
30 दिसंबर 2024- हनुमान जयंती, सोमवती अमावस्या, पौष अमावस्या
दिसंबर 2024 ग्रह गोचर (December 2024 Grah Gochar)
15 दिसंबर 2024 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो वहीं शुक्र देव इस महीने में दो बार राशि बदलेंगे। 2 दिसंबर को वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं 28 दिसंबर को वे कुंभ राशि में यात्रा शुरू कर देंगे।
