December Festival List 2024: दिसंबर के महीने में पड़ेंगे ये मुख्य व्रत, त्योहार, यहां नोट करें पूरी लिस्ट

December 2024 Vrat Tyohar List: दिसंबर का महीने अंग्रेजी महीने का आखिरी महीना होता है। इस मास में बहुत सारे प्रमुख त्योहार मनाये जाते हैं। यहां नोट करें दिसंबर महीने के व्रत, त्योहार लिस्ट।

December 2024 Vrat Tyohar List: दिसंबर का महीना साल का आखिरी महीना होता है। इसके बाद जनवरी से नया साल शुरू हो जाता है। दिसंबर के महीने में बहुत सारे व्रत, त्योहार आते हैं। इस महीने में विवाह पंचमी, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे खास पर्व आते हैं। इसके साथ ही इस महीने में एकादशी और प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। इसी महीने में त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति भी मनाई जाती है। ऐसे में आइए यहां जानें दिसंबर महीने के व्रत, त्योहार पूरी डेट के बारे में।

December 2024 Vrat Tyohar List (दिसंबर महीने के व्रत त्योहार की लिस्ट 2024)

01 दिसंबर 2024मार्गशीर्ष अमावस्या
04 दिसंबर 2024विनायक चतुर्थी व्रत
06 दिसंबर 2024विवाह पंचमी
07 दिसंबर 2024चम्पा षष्ठी
08 दिसंबर 2024 भानु सप्तमी
11 दिसंबर 2024मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
12 दिसंबर 2024 मत्स्य द्वादशी
13 दिसंबर 2024प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी
14 दिसंबर 2024दत्तात्रेय जयंती
15 दिसंबर 2024अन्नपूर्णा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
18 दिसंबर2024गणेश चतुर्थी व्रत
23 दिसंबर 2024रुक्मिणी अष्टमी
25 दिसंबर 2024 क्रिसमस
26 दिसंबर 2024सफला एकादशी
27 दिसंबर 2024सुरुप द्वादशी
28 दिसंबर 2024प्रदोष व्रत
29 दिसंबर 2024शिव चतुर्दशी व्रत
30 दिसंबर 2024हनुमान जयंती, अमावस्या

December 2024 Shubh Muhurat (दिसंबर 2024 शुभ मुहूर्त)

दिसंबर के महीने में विवाह, नामकरण जैसे शुभ काम के बहुत सारे मुहूर्त हैं। इस महीने में 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14, 15 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं 5, 11, 18, 25, 26 दिसंबर का दिन नामकरण के लिए शुभ रहेगा।

End of Feed