अध्यात्म

December Ekadashi Date 2024: दिसंबर के महीने में कब- कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

December Ekadashi Date 2024 (दिसंबर एकादशी डेट 2024) : दिसंबर के महीने में दो एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस मास में मोक्षदा और सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में कब- कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत।

Image

December Ekadashi Date 2024

December Ekadashi Date 2024: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है। एकादशी का व्रत करने से और श्री हरि की पूजा करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। एक साल पूरे 24 एकादशी के व्रत रखे जाते हैं। हर एकादशी व्रत का बहुत ही खास महत्व है। दिसंबर के महीने में मोक्षदा और सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकादशी का व्रत सबसे उत्तम माना जाता है। मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में एकादशी का व्रत किस- किस दिन रखा जाएगा।

December Ekadashi Date 2024 (दिसंबर एकादशी व्रत 2024 डेट)

दिसंबर के महीने में मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। वहीं सफला एकादशी का व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।

December Mokshada Ekadashi 2024 Date And Shubh Muhurat (मोक्षदा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त)

मोक्षदा एकादशी का व्रत कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाएगा। इस साल दिसंबर के महीने में मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस अगले दिन 12 दिसंबर को इस व्रत का पारण किया जाएगा।

सफला एकादशी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (December Saphala Ekadashi 2024 Date)

दिसंबर के महीने में सफला एकादशी का व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 7 दिसंबर 2024, सूर्योदय के बाद 06:15 बजे से 08:45 बजे के बीच में कर सकते हैं।

December Ekadashi Vrat Mahatav (दिसंबर एकादशी व्रत महत्व)

दिसंबर के महीने में मोक्षदा और सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। ये दोनों ही एकादशी का खास महत्व होता है। मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भी मोक्षदा एकादशी व्रत रखा जाता है। सफला एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के सारे पापों का नाश होता है। इसके साथ ही आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति के लिए सफला एकादशी का व्रत उत्तम माना जाता है। इस व्रत को करने से सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article