Daily Numerology Prediction: 12 नवंबर 2025, बुधवार का दिन, संयुक्त अंक 12 (02 + 01 = 03) धर्म, गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान और बड़ी सफलता का प्रतीक है। यह अत्यंत शुभ संयुक्त अंक है। इसमें चंद्रमा + सूर्य का प्रभाव रहेगा और यह एकल अंक 03 की तरह कार्य करेगा। अंक 03 का स्वामी गुरु है। आज का भाग्यांक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। गुरु, सूर्य और चंद्रमा मित्र हैं। अंक 03 के मित्र 01, 02, 09 तथा अंक 05 के मित्र 04, 06, 08 हैं।
12 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल
12 नवंबर 2025 को संयुक्त अंक 12 (गुरु प्रभाव) + भाग्यांक 05 (बुध प्रभाव) का दुर्लभ संयोग है। गुरु आध्यात्म$x$ उन्नति, बड़ा लाभ और सम्मान देगा। बुध कम्युनिकेशन, बिजनेस, आईटी, बैंकिंग और बुद्धि से धन देगा। यह दिन जॉब, बिजनेस, एजुकेशन, मीडिया और स्पिरिचुअल वर्क के लिए अत्यंत शुभ है। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)
जॉब में मूलांक 05 व 06 की मदद से अच्छी प्रगति होगी। सूर्य-गुरु-बुध जॉब में परिवर्तन का विचार दिला सकते हैं। चंद्रमा कफ जनित रोग दे सकता है । आज आप चावल व सफेद तिल दान करें।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)
चंद्रमा, गुरु व सूर्य का शुभ प्रभाव रहेगा। जॉब में काम का दबाव रहेगा। मूलांक 05 व 08 वाला व्यक्ति बिजनेस में लाभ दिलाएगा। स्वास्थ्य अच्छी रहेगी। आप उड़द व गुड़ दान करें।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)
गुरु अंक स्वामी व बुध भाग्य स्वामी हैं। गुरु-शनि जॉब में प्रमोशन या स्थान परिवर्तन दे सकते हैं। गुरु व मित्र मंगल के सपोर्ट से बिजनेस में भी उन्नति होगी। शनि स्वास्थ्य को पूरी तरह बेहतर रखेंगे।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)
भाग्यांक 05 एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वालों को आशातीत सफलता देगा। बिजनेस में मूलांक 05 व 06 से शुभ लाभ होगा। स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)
भाग्य स्वामी बुध और शुक्र का वित्तीय सहयोग है। जॉब में मूलांक 05 व 08 से लाभ व प्रमोशन के मजबूत संकेत हैं। बिजनेस में रुका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)
शुक्र अंक स्वामी व बुध भाग्य स्वामी का पूरा सपोर्ट है। आज सक्सेस का दिन है। जॉब में मूलांक 08 व 09 वाले सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)
जॉब में अपनी परफॉर्मेंस से बहुत खुश रहेंगे। बिजनेस में थोड़ा स्ट्रगल है। नेत्र रोगी सावधानी रखें। आज तिल व गुड़ दान करें।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)
गुरु अंक स्वामी व बुध भाग्य स्वामी का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन की दिशा में प्रयास करें। शुक्र बहुत जल्द बिजनेस में बड़ी सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)
बुध भाग्य स्वामी, मंगल अंक स्वामी व गुरु मित्र हैं। बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। जॉब में मूलांक 01 व 03 वाले उच्चाधिकारी बहुत सहयोगी रहेंगे। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है । आज आप सात प्रकार के अन्न दान करें व हनुमान बाहुक का पाठ करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
