26 October Horoscope: आज इन 6 राशि वालों को होगा भारी फायदा, पढ़ें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 October Horoscope: 26 अक्टूबर के दिन रविवार को छठ पूजा का खरना मनाया जाएगा। इसके साथ ही आज लाभ पंचमी का दिन भी है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप दैनिक राशिफल के माध्यम से आराम से जान सकते हैं।

26 October Horoscope: 26 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन, छठ पर्व और लाभ पंचमी का शुभ अवसर है। यह सूर्योपासना का महान उत्सव है, जिसमें उदय और अस्त दोनों समय सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। आज चंद्रमा और बुध अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल और सूर्य तुला राशि में, राहु कुंभ में, शनि मीन में, गुरु कर्क में, केतु सिंह में और शुक्र कन्या राशि में हैं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें और अन्न दान करें। सभी राशियों के जातक छठ पर्व को पूर्ण श्रद्धा और समर्पण से मनाएं, क्योंकि माता छठ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

26 अक्टूबर का राशिफल

26 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि

चंद्रमा अष्टम और गुरु चतुर्थ भाव में हैं। करियर में प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। छात्र सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में दायित्व परिवर्तन की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, और प्रेम विवाह के मार्ग बनेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

End of Feed