अध्यात्म

अपने जन्म की तारीख से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 26 अक्टूबर, पढ़ें आज का अंकज्योतिष भविष्यफल

Numerology Prediction: आपके जन्म की तारीख आपकी लाइफ की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है। बर्थडेट से आप आसानी से जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा। आइए अंकज्योतिष भविष्यफल के माध्यम से अपनी बर्थ डेट से जानिए 26 अक्टूबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Image

26 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Numerology Prediction: 26 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन, अंक ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। आज का संयुक्त अंक 26 चंद्रमा और शुक्र का संयोजन है, जो धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक एकल अंक 08 के समान कार्य करता है, जिसका स्वामी शनि है। यह ग्लैमर और प्रसिद्धि का अंक है। आज का भाग्यांक 09 है, क्योंकि आज की तारीख के सभी अंकों का योग 9 है। जिसका स्वामी मंगल है। मंगल के मित्र अंक 01, 02 और 03 हैं, जबकि 08 के मित्र अंक 04, 05 और 06 हैं। यह संयोजन नौकरी, व्यवसाय और आध्यात्मिक प्रगति के लिए अनुकूल है। श्री सूक्त और वैभव लक्ष्मी का पाठ इस दिन विशेष फलदायी रहेगा।

26 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 26 (2+6=8) (शनि प्रभाव) और भाग्यांक 09 (मंगल प्रभाव) का संयोग बन रहा है। शनि धैर्य और कर्मठता देता है, जबकि मंगल ऊर्जा और साहस प्रदान करता है। यह संयोजन धन, प्रसिद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। चंद्रमा और शुक्र की युति रचनात्मकता और वैभव को बढ़ाती है। यह दिन नौकरी में प्रगति, व्यवसाय में लाभ और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। श्री सूक्त और वैभव लक्ष्मी का पाठ धन और समृद्धि के लिए करें। अपने जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल देखें।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी और व्यवसाय में शुक्र और सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 09 नौकरी में पद परिवर्तन का विचार दे सकता है। व्यवसाय में कुछ संघर्ष संभावित है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य में आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। सूर्य उपासना करें।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में कार्यों की अधिकता से तनाव रहेगा। मूलांक 03 और 08 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। शुक्र और चंद्रमा धार्मिक यात्रा का योग बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

मंगल (भाग्यस्वामी) और शनि (अंकस्वामी) व्यवसाय में बड़ा अवसर दे सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में शुभ लाभ है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल और शुक्र रियल एस्टेट, बैंकिंग, प्रबंधन और मीडिया क्षेत्र में नौकरी करने वालों को अप्रत्याशित सफलता देगा। व्यवसाय में बुध और शुक्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

व्यवसाय में मूलांक 05 और 08 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

शुक्र और मंगल का समर्थन व्यवसाय में लाभ देगा। नौकरी में उत्कर्ष का दिन है। मूलांक 02 और 03 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी बरतें। गेहूं और गुड़ का दान करें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

व्यवसाय में अपने कार्यों से खुश रहेंगे। नौकरी में मूलांक 09 वाले उच्चाधिकारियों के समर्थन से सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य में कान के रोगी सावधानी बरतें। उड़द का दान करें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

मूलांक और संयुक्त अंक दोनों का स्वामी शनि है। व्यवसाय में संघर्ष हो सकता है, लेकिन शनि और मंगल जल्द ही बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

मंगल और शुक्र का समर्थन नौकरी और व्यवसाय में प्रगति देगा। मूलांक 02 और 06 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आईटी और बैंकिंग में लाभ होगा। स्वास्थ्य में आंखों की समस्या हो सकती है। गुड़ का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article