Daily Horoscope (आज का राशिफल) 21 July 2026: आज प्रातःकाल 07:54 बजे के बाद चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। शुक्र सिंह, शनि मीन, राहु कुंभ, बुध मिथुन तथा सूर्य-गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। आज मंगलवार है। चन्द्रमा शुक्र की राशि तथा शनि गुरु की राशि में हैं। आज हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। सुंदरकांड पढ़ें या सुनें। हनुमान जी भक्ति की आदर्श स्थिति हैं। वे संकटमोचक हैं। भक्ति की सर्वोच्च अवस्था में व्यक्ति कामना-विहीन, स्थितप्रज्ञ तथा अपने इष्ट के प्रेम में अनुरागी होकर उनकी भक्ति में तल्लीन रहता है। निष्काम भक्ति ही ईश्वर के करीब ले जाती है। हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनके विग्रह की तीन परिक्रमा करें। उन्हें पीपल की माला पर 'राम' नाम लिखकर अर्पित करें। प्रसाद चढ़ाएं तथा उनसे श्रीराम की अखंड और अविरल भक्ति का वरदान मांगें। मंगलवार को गौशाला जाएं तथा गोमाता को रोटी, गुड़ और पालक खिलाएं। बड़े भाई का सम्मान करें तथा उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। इससे मंगल सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं।
1. मेष
आज इस राशि से चतुर्थ भाव में गुरु और सूर्य तथा 07:54 बजे के बाद सप्तम भाव में चन्द्रमा व्यवसाय के लिए बहुत शुभ हैं। इस राशि से द्वितीय भाव में गोचर करते मंगल तथा द्वादश भाव के शनि नौकरी में नए अवसर दे सकते हैं। छात्र लाभान्वित होंगे। विद्यार्थी नौकरी प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में राहु मानसिक तनाव दे सकता है।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल व सफेद।
शुभ अंक: 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 65%
2. वृष
इस राशि से तृतीय भाव में गोचर करते गुरु-सूर्य, षष्ठम चन्द्रमा तथा एकादश शनि नौकरी परिवर्तन के प्रयासों के लिए शुभ हैं। गुरु और चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता देंगे। नौकरी में रुका हुआ धन मिल सकता है। मंगल के शुभ गोचर के कारण जमीन या मकान खरीद सकते हैं। नौकरी परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला व हरा।
शुभ अंक: 02 व 05।
भाग्य प्रतिशत: 70%
3. मिथुन
07:54 बजे के बाद पंचम चन्द्रमा विद्यार्थियों को लाभ देंगे। गुरु और सूर्य इस राशि से द्वितीय भाव में हैं। नई बिजनेस डील के लिए बहुत अच्छा समय है। शुक्र और बुध शेयर बाजार से जुड़े व्यवसाय के लिए शुभ हैं। नौकरी परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। करियर में प्रगति होगी। आईटी, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की ओर बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: उड़द और तिल का दान करें। श्रीसूक्त का पाठ पुण्यदायी रहेगा।
शुभ रंग: सफेद व नीला।
शुभ अंक: 04 व 06।
भाग्य प्रतिशत: 65%
4. कर्क
राशि स्वामी चन्द्रमा 07:54 बजे के बाद चतुर्थ भाव में रहेंगे, जो घर-परिवार के लिए अनुकूल हैं। गुरु और सूर्य भी परिवार के लिए शुभ फल देंगे। शुक्र व्यावसायिक विकास कराएंगे। शनि राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूरा होगा। बुध और शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं। शनि नवम भाव में भाग्योदय कराएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी।
शुभ अंक: 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 65%
5. सिंह
07:54 बजे के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव तथा सूर्य द्वादश भाव में रहेंगे। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। गुरु और शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। प्रेम जीवन में यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। राजनीति में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय: गेहूं और गुड़ का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना करें तथा गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल व हरा।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 70%
6. कन्या
07:54 बजे के बाद द्वितीय चन्द्रमा नौकरी में पदोन्नति दिला सकते हैं। सूर्य और गुरु एकादश भाव में रहेंगे। बुध आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। कर्क राशि में स्थित गुरु नौकरी और व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख मिलेगा। चन्द्रमा और गुरु नई जिम्मेदारी या पद दिला सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश से लाभ संभव है। बुध त्वचा संबंधी समस्या दे सकता है। शनि मीन राशि में हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें। माता दुर्गा की उपासना करें।
शुभ रंग: नारंगी व हरा।
शुभ अंक: 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 70%
7. तुला
प्रातःकाल 07:54 बजे के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। केतु और शुक्र एकादश भाव तथा बुध नवम भाव में रहकर नौकरी में प्रगति देंगे। शनि और मंगल बड़ी आर्थिक समस्या का समाधान कर सकते हैं। शुक्र लाभ देंगे। रियल एस्टेट में निवेश लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी समय प्रबंधन पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सुधार के लिए प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता और प्रसन्नता देंगे।
आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें तथा अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नीला।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 75%
8. वृश्चिक
नवम भाव में स्थित गुरु भाग्य को मजबूत करेंगे। शुक्र दशम, मंगल सप्तम, बुध अष्टम तथा शनि पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और चन्द्रमा स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। 07:54 बजे के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में रहेंगे। राशि स्वामी मंगल और शनि शुभ हैं। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। गुरु और चन्द्रमा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। कर्क और सिंह राशि के लोग आज आपके लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। नौकरी में ऑफिस के कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन आनंददायक रहेगा।
आज का उपाय: मसूर की दाल का दान करें। शमी का पौधा लगाएं। माता का आशीर्वाद लें। असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग: पीला व हरा।
शुभ अंक: 02 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
9. धनु
07:54 बजे के बाद चन्द्रमा एकादश भाव में रहेंगे। शुक्र नवम भाव में रहकर आर्थिक उन्नति देंगे। गुरु और सूर्य आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। शनि नौकरी में प्रगति के अवसर देंगे। उच्च अधिकारियों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा।
आज का उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें तथा माता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला व लाल।
शुभ अंक: 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 55%
10. मकर
राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में तथा 07:54 बजे के बाद चन्द्रमा दशम और सूर्य सप्तम भाव में रहेंगे, जो शुभ फलदायक हैं। कर्क राशि में स्थित गुरु धर्म से जुड़ा कोई बड़ा कार्य करा सकते हैं। कर्क, तुला और मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें तथा हरे वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नीला।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुलाई 2026 में कब कर सकते हैं गृहप्रवेश, यहां देखें जुलाई में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट
11. कुंभ
प्रातःकाल 07:54 बजे के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर करेंगे। गुरु और सूर्य षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में हैं। आज नौकरी में प्रगति के योग हैं। शुक्र और बुध व्यवसाय से संबंधित कोई नया कार्य प्रारंभ करा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: हरा व सफेद।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 70%
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुलाई में एकादशी कब-कब हैं? नोट करें देवशयनी और योगिनी एकादशी की डेट
12. मीन
इस राशि में गोचर करते शनि नौकरी और व्यवसाय के लिए अत्यंत शुभ हैं। 07:54 बजे के बाद अष्टम चन्द्रमा तथा पंचम भाव में गुरु-सूर्य धर्म के प्रति शुभ फल देंगे। षष्ठम भाव के शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दिला सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थी करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन में यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें।
आज का उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: पीला व लाल।
शुभ अंक: 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
