अध्यात्म

Daily Horoscope 20 July 2026: आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धन और सफलता के बन रहे हैं योग

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 20 July 2026: 20 जुलाई का दिन सोमवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Image

आज का राशिफल

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 20 July 2026: आज चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे। शुक्र व केतु सिंह, मंगल वृष, शनि मीन, बुध मिथुन तथा सूर्य-गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सोमवार का उपवास करने और धार्मिक पुस्तकों का दान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। किसी पवित्र नदी में स्नान करने तथा यथासंभव अन्नदान करने से अखंड पुण्य की प्राप्ति होती है। जो लोग घर पर रहेंगे, वे स्नान पात्र में गंगाजल लेकर उसमें सामान्य जल मिलाकर स्नान करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का जप करें। आज अन्न, फल व द्रव्य का दान अत्यंत फलदायी रहेगा। घर में सभी लोग मिलकर भगवान के नाम का संकीर्तन, भजन और आरती करें। पार्थिव शिवलिंग का पूजन महान पुण्यदायी माना गया है। शिवपुराण का पाठ करें। प्रदोष काल में सायंकाल शिव मंदिर में दीपक जलाएं। भगवान शिव के साथ माता दुर्गा की उपासना करें तथा उनके 108 नामों का जप अवश्य करें। सत्य के मार्ग पर चलें और असत्य का साथ न दें।

1. मेष

चन्द्रमा षष्ठम तथा गुरु-सूर्य चतुर्थ भाव में एक साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल द्वितीय तथा शनि द्वादश भाव में रहेंगे। एकादश भाव का राहु शुभ रहेगा, जिससे धन का आगमन बढ़ेगा। करियर में समय-समय पर पदोन्नति के अवसर मिलते रहेंगे। आपका समय अब पहले से बेहतर है। नौकरी में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। जीवन में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों व फलों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नारंगी व पीला।

शुभ अंक: 01 व 03।

भाग्य प्रतिशत: 75%

2. वृष

दशम भाव का राहु कर्मक्षेत्र में वृद्धि करेगा। पंचम भाव का चन्द्रमा विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। तृतीय भाव के गुरु नौकरी में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। एकादश भाव का शनि व्यवसाय के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। परिवार में विवादों से बचें। आज दान-पुण्य करें। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। अधीनस्थ सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुक्र व बुध आर्थिक लाभ देंगे। नौकरी में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में परिवार की बातों को लेकर चिंता हो सकती है।

आज का उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नारंगी।

शुभ अंक: 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

3. मिथुन

गुरु व सूर्य द्वितीय भाव में तथा चन्द्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। आज परिवार सहित किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। नौकरी व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों की लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति संबंधी रुकावट समाप्त होने की संभावना है। राजनीतिज्ञों के लिए दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ कोई अध्ययन प्रोजेक्ट पूरा होगा। लव लाइफ सुखद रहेगी। युवा प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: हरा व बैंगनी।

शुभ अंक: 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

4. कर्क

आज कई पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। नौकरी में सफलता मिल रही है। सूर्य व गुरु आपकी राशि में तथा शनि भाग्य भाव में हैं। मंगल एकादश भाव में होने से रियल एस्टेट व्यवसाय के लिए शुभ समय रहेगा। विद्यार्थी करियर के प्रति समर्पित रहें। व्यवसाय में नए अनुबंध से लाभ होगा। लव लाइफ में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं तथा मूंग का दान करें।

शुभ रंग: पीला व लाल।

शुभ अंक: 02 व 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

5. सिंह

चन्द्रमा द्वितीय तथा राहु सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु व सूर्य व्यय भाव में हैं। व्यवसाय को लेकर संतोष रहेगा। शुक्र व बुध की कृपा से आर्थिक सफलता मिलेगी। नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। विद्यार्थी समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। एक साथ कई कार्य करने से कोई भी कार्य पूर्णता तक नहीं पहुंचता। सही दिशा में और उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्य करें।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: बैंगनी व लाल।

शुभ अंक: 01 व 02।

भाग्य प्रतिशत: 85%

6. कन्या

आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में तथा गुरु एकादश भाव में हैं। सभी कार्य मंगलमय रहेंगे। परिवार सहित तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है। विद्यार्थियों को लंबे समय के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता मिलेगी। मीन राशि का शनि तथा मंगल-सूर्य शुभ गोचर में हैं। व्यवसायियों को सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग और आशीर्वाद लाभदायक रहेगा।

आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें तथा अनार का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व आसमानी।

शुभ अंक: 02 व 03।

भाग्य प्रतिशत: 70%

7. तुला

चन्द्रमा व्यय भाव में रहकर संकेत दे रहे हैं कि कोई भी कार्य भावुक होकर न करें। षष्ठम भाव का शनि लाभ देगा। वृष राशि का मंगल स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक शुभ नहीं है। दान-पुण्य करें। व्यवसाय में अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को क्रमबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए। लव लाइफ खुशहाल रहेगी और मानसिक तनाव कम होगा। लीवर संबंधी रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

आज का उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: बैंगनी व लाल।

शुभ अंक: 02 व 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

8. वृश्चिक

मंगल सप्तम तथा चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति का समय है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में प्रगति को लेकर मन में जो भय था, वह दूर होगा। कर्क और मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में नई डील से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय: श्री गणेश की उपासना करें। गुड़ व गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल।

शुभ अंक: 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत: 65%

9. धनु

दशम भाव का चन्द्रमा अत्यंत शुभ रहेगा। चतुर्थ भाव का शनि घर में समृद्धि देगा। अष्टम भाव के गुरु-सूर्य स्वास्थ्य पर थोड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। नौकरी में उन्नति के साथ परिवर्तन की संभावना भी है। अपने प्रदर्शन और अनुभव को अधिक पेशेवर बनाएं। विद्यार्थी समय प्रबंधन को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। मित्रों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। सात प्रकार के अन्न का दान करें। किसी मंदिर में अन्न व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी।

शुभ अंक: 05 व 06।

भाग्य प्रतिशत: 75%

10. मकर

आज सोमवार व्रत का पुण्य लाभ लें। भाग्य भाव में गोचर करता चन्द्रमा खुशियां देगा। सूर्य-गुरु सप्तम तथा मंगल पंचम भाव में हैं। गुरु धार्मिक कार्यों की प्रेरणा देंगे। व्यवसाय में पहले से अधिक प्रगति होगी। सकारात्मक सोच आपके कार्यों को सही दिशा देगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान अपनी व्यवहार-कुशलता से करेंगे। लव लाइफ में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला व हरा।

शुभ अंक: 04 व 08।

भाग्य प्रतिशत: 70%

11. कुम्भ

चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु-सूर्य षष्ठम भाव में हैं। नौकरी में परिवर्तन को लेकर नया प्रस्ताव मिल सकता है। आज दान-पुण्य करें। पारिवारिक समस्याओं का शांतिपूर्वक समाधान करें। विद्यार्थी करियर में सफलता पाएंगे। समय प्रबंधन की कमी तनाव दे सकती है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र व दूध अर्पित करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व हरा।

शुभ अंक: 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

12. मीन

चन्द्रमा सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। आज धार्मिक यात्रा का लाभ मिल सकता है। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। राशि स्वामी गुरु व सूर्य पंचम भाव में हैं। करियर और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच आपके प्रयासों को सही दिशा देगी। शुक्र व बुध आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेंगे। परिवार में सुख रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अत्यंत सुखद रहेगी।

आज का उपाय: बगलामुखी मंत्र का जप करें। तिल व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल व सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article