Daily Horoscope 19 July 2026: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 19 July 2026: 19 जुलाई का दिन रविवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 19 July 2026: आज रविवार है। चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु-शुक्र सिंह, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल वृष, बुध मिथुन तथा सूर्य-गुरु कर्क में गोचर कर रहे हैं। गुप्त नवरात्र चल रहा है। यह समय शक्ति उपासना का है। शिव व शक्ति की संयुक्त भक्ति ही जीवन पथ पर सफलता देती है। आसक्ति व मनोकामना रहित भगवान शंकर की भक्ति हमेशा जन्म-जन्मांतर तक काम आती है। भक्ति की पराकाष्ठा पर मुक्ति है। काम, क्रोध, मद, लोभ इन सबसे परिहार व केवल अपने इष्ट के चरणों का अनुराग ही भक्ति मार्ग है। अपने इष्ट के रूप व लीला का चिंतन व मनन निरंतर बना रहे। ।अव्यायवृतभजनात।। शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। मन के मंदिर में हर पल शिवभक्ति की महक के सुंदर प्रभाव में मन आह्लादित व आनंदित होता रहे, तो ग्रह-व्यवस्थाएं क्या कर लेंगीं, जब उसके किसी भी प्रभाव का स्पर्श आपको नहीं होगा। परम ब्रह्म शिव के शरणागत रहें।

Daily Horoscope 19 July 2026

रविवार का राशिफल (फोटो: AI)

1. मेष

चन्द्रमा षष्ठम व गुरु चतुर्थ गोचर करके लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफॉर्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। चतुर्थ सूर्य शुभ है। मंगल द्वितीय का प्रभाव भी बड़ा लाभ दे सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

End of Feed